spot_img

BHADOHI : राजकीय महाविद्यालय में रेंजर प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ
पहले दिन दिया गया टोली निर्माण और स्काउटिंग का प्रशिक्षण

सत्येंद्र द्विवेदी
भदोही : केशवप्रसाद मिश्र राजकीय महिला महाविद्यालय, औराई में सोमवार को पांच दिवसीय रेंजर प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ किया गया। बतौर चीफ गेस्ट प्राचार्य डा. बृजकिशोर त्रिपाठी ने मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण व दीप प्रज्ज्वलन से कार्यक्रम का शुभारंभ किया। रेंजर्स लीडर डा. श्वेता सिंह ने मुख्य अतिथि सहित सभी प्राध्यापकों को माला, स्कार्फ व टोपी पहनाकर स्वागत किया।
प्राचार्य ने रेंजर्स की सभी छात्राओं से पूरे मनोयोग व अनुशासित होकर पांच दिवसीय प्रशिक्षण शिविर में प्रतिभाग करने की अपील करते हुए कहा, कि इस तरह की गतिविधियों से ही छात्राओं के मानसिक, शारीरिक, चारित्रिक व व्यक्तित्व का विकास होता है। आज प्रथम दिवस में रेंजर्स प्रतिभागियों को टोली निर्माण, स्काउटिंग का इतिहास एवं ध्वज शिष्टाचार का प्रशिक्षण दिया गया, साथ ही व्यायाम कराया गया। कार्यक्रम का संचालन डा. कृष्ण कुमार एवं रेंजर्स लीडर डा. श्वेता सिंह ने किया।
इस सत्र में महाविद्यालय प्राध्यापक डा.आकांक्षा त्रिपाठी, डा. रीना सिंह, डा. आराधना वर्मा, डा. विनोद कुमार मिश्र, डा. लक्ष्मी यादव, डा. रमोद कुमार मौर्य, प्रकाश चंद्र गुप्ता, डा. सुचिता वर्मा, विनोद कुमार, ज्योत्सना जायसवाल, मोहम्मद आकिफ तौफ़ीक़, डा. कृष्ण कुमार, डा. सोहन कुमार यादव, प्रवीण राय, अनुज कुमार सिंह, डा. अमरनाथ जैन, डा. अरविंद कुमार उपाध्याय, डा. योगेंद्रलाल वर्मा एवं श्वेता त्रिपाठी मौजूद रहीं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Explore our articles