spot_img

BADLAPUR : बढ़ती मंहगाई व बेरोजगारी खत्म नही कर सकते तो कुर्सी छोड़ो: विद्या चव्हाण

बदलापुर : भारतीय जनता पार्टी का हिंदुत्व ढोंगी हिंदुत्व है और लोगों को ढोंगी हिंदुत्व समझकर उन्हें आपस में लड़ाया जा रहा है। ऐसे शब्दों में राष्ट्रवादी महिला कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष विद्या चव्हाण ने भाजपा की तीखी आलोचना की। राष्ट्रवादी महिला कांग्रेस की ओर से आयोजित जनजागर यात्रा के अवसर पर बदलापुर हेंद्रेपाड़ा क्षेत्र में आयोजित चौक सभा में यह बात विद्या चव्हाण ने कही है। आगे उन्होंने बढ़ती महंगाई और बेरोजगारी के मुद्दे पर केंद्र की मोदी सरकार व राज्य की शिंदे-फडणवीस सरकार की आलोचना की है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आठ साल पहले सत्ता में आने से पहले मंहगाई को कम करने व बेरोजगारों को रोजगार देने के आश्वासन में से किसी भी वादे को पूरा करने में वे विफल रहे हैं। ऐसा आरोप विद्या चव्हाण ने लगाया है। उन्होंने महाराष्ट्र में वेदांता जैसी परियोजनाओं के गुजरात जाने के मुद्दे पर शिंदे-फडणवीस सरकार की आलोचना की। वे देवधर्म, पूजा, जादू-टोना करने के बजाय लोगों की समस्याओं का समाधान करें। अगर इस समस्या का समाधान नही कर सकते है, तो कुर्सी छोड़ दें। बदलापुर पश्चिम में रमेश वाडी महामानव डॉ. बाबासाहेब अंबेडकर की पूर्ण आकृति प्रतिमा को नमन कर जनजागर यात्रा की शुरुआत की गई, इसके बाद यात्रा हेन्द्रे पाड़ा चौक सभा लेकर पूर्व दिशा में फ्लाईओवर से होते हुए छत्रपति शिवाजी महाराज चौक पहुंची। वहां महाराजा की अश्वारोही प्रतिमा को अभिवादन कर यात्रा का समापन किया गया। इस अवसर पर राष्ट्रवादी महिला कांग्रेस ठाणे पालघर विभागीय अध्यक्ष ऋता आव्हाड, ठाणे ग्रामीण जिलाध्यक्ष विद्या वेखंडे, दर्शना दामले, बदलापुर महिला शहर अध्यक्ष अनीता पाटिल, अनघा वारंग, सायली बालिद, कालिदास देशमुख, हेमंत रुमाने, अविनाश देशमुख, संजय कराले, सुभाषसूर्या राव, शिवाजी कराले, दिनेश धूमाल आदि के अलावा बड़ी संख्या में पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Explore our articles