spot_img

ULHASNAGAR : उल्हासनगर में ट्रैफिक विभाग द्वारा सुरक्षा अभियान रैली निकाली गई

उल्हासनगर : उल्हासनगर शहर में ट्रैफिक विभाग द्वारा रास्ता सुरक्षा अभियान रैली निकाली गई। यह रैली उल्हासनगर कैम्प 1 शहाड से लेकर उल्हासनगर 5 से होते हुए फिर उल्हासनगर 1 शहाड पहुंच कर रैली संपन्न हुई। इस रैली के आयोजक ठाणे शहर परिवहन विभाग उपायुक्त विनय कुमार राठोड़ ,उल्हासनगर परिवहन विभाग के वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक विजय गायकवाड़ ,सहायक आयुक्त इंद्रजीत कारले शामिल थे। इस रैली में भाजपा के पूर्व नगरसेवक महेश सुखरामानी और भाजपा मंडल 2 के अध्यक्ष विक्की मेंगवानी ने भी हिस्सा लिया। सुरक्षा सप्ताह अभियान में ट्रैफिक नियमों को बताया गया और गाड़ियां कैसे सावधानीपूर्वक चलानी चाहिए, इसके बारे में जानकारी दी गई, जिससे कोई अप्रिय घटना ना होने पाए। सुरक्षा सप्ताह अभियान में उल्हासनगर के कई लोग शामिल हुए और यह कार्यक्रम बहुत ही बढ़िया ढंग से संपन्न हुआ। बाइक रैली निकालकर लोगों को जागरूक किया गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Explore our articles