spot_img

MUMBAI : वेस्टर्न रेलवे के अधिकारियों ने टाटा मुंबई मैराथन 2023 में लिया भाग

वेस्टर्न रेलवे की एथलीटों ने टाटा मुंबई मैराथन 2023 में ख्याति अर्जित की

मुंबई : 15 जनवरी 2023 को प्रतिष्ठित टाटा मुंबई मैराथन में 50,000 से अधिक प्रतिभागियों ने भाग लिया, जो एशिया की सबसे बड़े मैराथन इवेंट्स में से एक है। वेस्टर्न रेलवे के महाप्रबंधक अशोक कुमार मिश्र के नेतृत्व में वेस्टर्न रेलवे ने टाटा मुंबई मैराथन 2023 के ड्रीम रन इवेंट में उत्साहपूर्वक भाग लिया। दो साल के ब्रेक के बाद पहली बार आयोजित इस खेल आयोजन में 25 से अधिक रेल अधिकारियों और उनके परिवार के सदस्यों ने मेगा ड्रीम रन कार्यक्रम में भाग लिया। वेस्टर्न रेलवे के कई वरिष्ठ अधिकारियों ने फुल मैराथन और हाफ मैराथन इवेंट्स में हिस्सा लिया।

वेस्टर्न रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी सुमित ठाकुर के अनुसार टाटा मुंबई मैराथन 2023 में वेस्टर्न रेलवे स्पोर्ट्स एसोसिएशन के एथलीटों ने भी भाग लिया और संगठन को गौरवान्वित किया। वेस्टर्न रेलवे की एथलीट पारुल चौधरी और अमृता पटेल ने उनकी संबंधित श्रेणियों में इस स्पर्धा में उपलब्धियां अर्जित कर वेस्टर्न रेलवे का गौरव बढ़ाया। पारुल चौधरी ने हाफ मैराथन दौड़ (श्रेणी-महिला) में 1.15.02 घंटे के समय के साथ पहला स्थान हासिल किया। इसके साथ ही अमृता पटेल ने 00.38.12 घंटे के समय के साथ 10 किमी दौड़ (श्रेणी-महिला) में पहला स्थान हासिल किया। वेस्टर्न रेलवे को अपने एथलीटों और खिलाड़ियों की इस बड़ी उपलब्धि पर गर्व है और वह आगामी प्रतियोगिताओं/स्पर्धाओं में उनकी सफलता की कामना करती है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Explore our articles