Home bhadohi BHADOHI : बीडीओ ने चौरी में लगाई चौपाल, कहा-अब गांव में ही...

BHADOHI : बीडीओ ने चौरी में लगाई चौपाल, कहा-अब गांव में ही होगा शिकायतों का निपटारा

0
446

सत्येंद्र द्विवेदी
भदोही : भदोही विकास खंड के चौरी खास ग्रामसभा में शुक्रवार को ग्राम चौपाल का आयोजन कर स्थानीय लोगों की शिकायतें सुनी गईं। बीडीओ भदोही सुधाकर दुबे ने ग्रामीणों की समस्याओं के सुनते हुए गुणवत्तापूर्ण समाधान का भरोसा दिलाया। कहा, शासन के मंशा के अनुरूप अब गांव की समस्या गांव में ही समाधान किया जाएगा।
बीडीओ भदोही ने कहा कि ग्राम पंचायत में नाली, खड़ंजा, पेंशन से लेकर सभी तरह की समस्याओं का निराकरण किया जा रहा है। जन चौपाल में एडीओ अरुण कुमार चतुर्वेदी, एडीओ (एसटी) नंदलाल, सप्लाई इंस्पेक्टर संगीत यादव, ग्राम प्रधान शाबिया बेगम, हल्का लेखपाल अमन कुमार, राजनाथ दुबे, महबूब आलम, ग्राम विकास अधिकारी प्रदीप कुमार बिंद, धर्मेंद्र मिश्र, गौरव पाठक, संतोष कुमार गौतम प्रधान, गोरख पासी प्रधान, इस्लाम मंसूरी, भोलानाथ दुबे, श्याम मोहन दुबे, अदालत तिवारी, अंकित दुबे, किशन सोनकर, आशा कार्यकर्ती, आंगनबाड़ी कार्यकर्ती, समूह की महिलाएं भी मौजूद रहीं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here