spot_img

Chandigarh: पंजाब और हरियाणा में कड़ाके की ठंड

चंडीगढ़:(Chandigarh) पंजाब और हरियाणा (Punjab and Haryana) में मंगलवार को ज्यादातर स्थानों पर कड़ाके की ठंड पड़ रही है और सुबह घने कोहरे के कारण दृश्यता में भी गिरावट दर्ज की गई।

मौसम विज्ञान विभाग (Meteorological Department, Bathinda) के अनुसार, पंजाब के बठिंडा में तापमान सामान्य से दो डिग्री कम 2.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। अमृतसर में न्यूनतम तापमान 9.2 डिग्री सेल्सियस, लुधियाना में 8.2 डिग्री सेल्सियस, पटियाला में 7.9 डिग्री सेल्सियस, पठानकोट में 10.4 डिग्री सेल्सियस, फरीदकोट में छह डिग्री सेल्सियस और गुरदासपुर में 6.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

हरियाणा के भिवानी में न्यूनतम तापमान 3.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। अंबाला में पारा 8.2 डिग्री सेल्सियस, हिसार में 4.3 डिग्री सेल्सियस, करनाल में 8.5 डिग्री सेल्सियस, नारनौल में पांच डिग्री सेल्सियस, रोहतक में 7.2 डिग्री सेल्सियस और सिरसा में चार डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

पंजाब और हरियाणा की संयुक्त राजधानी चंडीगढ़ में न्यूनतम तापमान 7.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Explore our articles