spot_img

Prayagraj : हेल्थ कैंप में 85 लोगों ने करवाई जांच, महिलाओं की लगी कतार

आलोक गुप्ता
प्रयागराज: (Prayagraj)
सीएलएस केयर एंड क्योर हास्पिटल के बैनर तले रविवार को आयोजित निशुल्क हेल्थ कैंप में भारी संख्या में लोगों ने जांच करवाई और निशुल्क दवा कालाभ उठाया। भीषण ठंड के बावजूद ग्रामीणांचल से महिलाओं ने यहां पहुंचकर जांच करवाई। जबकि कई मरीज ऐसे भी रहे, जो अन्यत्र नियमित उपचार करवा रहे हैं, वह भी अपनी जांच रिपोर्ट के साथ हेल्थ कैंप कालाभ लेने पहुंचे थे।
रानीगंज रेलवे फाटक के नजदीक नारीबारी रोड पर स्थित हास्पिटल में आयोजित हेल्थ कैंप में मेदांता के पूर्व चिकित्सक डा.विमल सिंह और स्त्री रोग विशेषज्ञ डा. निकिता सिंह मरीजों की जांच की और आवश्यक जांच व दवा की सलाह दी। इस दौरान सुगर, ब्लड प्रेशर इत्यादि की जांच मौके पर ही की गई।
डा. विमल सिंह ने बताया कि ठंड के सीजन में सभी लोग घर के बड़े-बुजुर्गों और बच्चों का विशेष ध्यान रखें। शरीर की नियमित रूप से जांच करवाते रहें और डाक्टर के द्वारा दी गई सलाह के आधार पर ही दवाओं का सेवन करें। कहा, अक्सर ऐसा देखने में आता है कि लोग मेडिकल स्टोर से दवा खरीदकर सेवन कर लेते हैं। जबकि ऐसा करना काफी खतरनाक होता है। इसलिए सभी लोग अच्छी सेहतके लिए डाक्टर के पर्चे पर ही दवा खरीदें। इस शिविर के आयोजन के लिए उन्होंने सभी क्षेत्रीय लोगों का आभार जताया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Explore our articles