spot_img

BHIWANDI : समाजसेवा कार्य में भारत भूषण डॉ. प्रमोद कुमार झा महाराष्ट्र में अव्वल

भिवंडी : महाराष्ट्र लोक कल्याणकारी संस्था के महाराष्ट्र सर्वे में 2022 चर्चित लोकप्रिय नामों में जो सबसे ऊपर की श्रेणी में हैं। उनमें से दोनों नाम उतर भारतीय समाज से आते हैं। अपनी जगह लोक कल्याण एवं मानवसेवा में दर्ज़ करने वाले सबसे चर्चित लोकप्रिय चेहरा प्रमुख आशुतोष त्रिपाठी और समाजसेवी भारत भूषण सम्मानित डॉ. प्रमोद कुमार झा हैं। आशुतोष त्रिपाठी गरीब तबके के न्याय प्रणाली में पूरे भारत में लोगों को सहयता करने में अव्वल रहे। भारत भूषण सम्मानित डॉ. प्रमोद कुमार झा को स्वास्थ्य के क्षेत्र में सबसे अधिक गरीब असहाय लोगों को मेडिकल सुविधा पहुंचाने में अव्वल रहे। इसी साल उनको महाराष्ट्र सरकार के स्वास्थ्य मंत्री ने समाज रत्न से भी सम्मानित किया था। उनके कामों को देखते हुए केंद्रीय हेल्थ मिनिस्टर ने भी उनके काम की सहाराना की थी। भारत भूषण सम्मानित डॉ प्रमोद कुमार झा, मानवता सेवा के लिए नियंत्रण सब धर्म के लोगों के बीच अच्छी सेवा के लिए 2022 लोकप्रिय व्यक्ति में चुना गया है।डॉ. प्रमोद कुमार झा मूल रूप से बिहार के मधुबनी से आते हैं और वर्तमान में काल्हेर गांव भिवंडी ठाणे में रहते हैं । उनके इस सम्मान को लेकर उत्तर भारतीय समाज के लोग न सिर्फ़ उनकी प्रशंसा कर रहे हैं, बल्कि उन्हें बधाई भी दे रहे हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Explore our articles