पार्टी के विचारों को जन-जन तक पहुंचाएंगे प्रवक्ता
ठाणे : ठाणे कांग्रेस के प्रवक्ता पद पर सचिन शिंदे, राहुल पिंगले और एड बालासाहेब भुजबल की नियुक्ति की गई है। ठाणे शहर कांग्रेस जिला अध्यक्ष विक्रांत चव्हाण ने आशा व्यक्त की है कि तीनों निष्ठावान कांग्रेस पदाधिकारी पार्टी के विचारों को जन-जन तक पहुंचाएंगे और विरोधियों द्वारा मिल रही चुनौतियां से जूझेंगे। उन्होंने बताया कि शिंदे जहां पहले से ही संगठन में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी निभा रहे हैं, तो वही पिंगले ओबीसी विभाग के अध्यक्ष के तौर पर पार्टी के लिए बेहतर काम पहले से ही करते रहे हैं। इसके साथ ही एड. बालासाहेब भुजबल विधिवेता होने के कारण उन्हें कानूनी और राजनीति मुद्दों का बेहतर अभ्यास है।
हर स्तर पर पार्टी की को नई मजबूती मिले
ठाणे जिला इंटक के अध्यक्ष रहे सचिन शिंदे, पार्टी के ओबीसी विभाग ठाणे शहर अध्यक्ष राहुल पिंगले एक अभ्यासू चेहरा रहे हैं । इसके साथ ही ये दोनों चेहरे ठाणे शहर में बार-बार जनसमस्याओं को लेकर भी विरोधी आवाज उठाते रहे हैं । इसके साथ ही विभिन्न मुद्दों को लेकर वे सक्रिय आंदोलन भी करते रहे हैं। साथ ही एडवोकेट बालासाहेब भुजबल को कानूनी और विधि क्षेत्र का अच्छा खासा अनुभव है। विधि और कानूनी क्षेत्र के विशेषज्ञ होने के कारण वे जन सामान्य नागरिकों की भी न्यायालयीन मामलों में सेवा करते रहे हैं। उनके योगदान को देखते हुए शहर अध्यक्ष विक्रांत चव्हाण ने उन्हें पार्टी प्रवक्ता की नई जिम्मेदारी दी है । सचिन शिंदे, राहुल पिंगले और एडवोकेट बालासाहेब भुजबल ने अपनी नियुक्ति पर सामूहिक प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा है कि स्थानीय नेतृत्व ने उन्हें जो जिम्मेदारी दी है, वे उनका निर्वहन करेंगे। उनका प्रयास रहेगा कि हर स्तर पर पार्टी की को नई मजबूती मिले। साथ ही जनहित के मुद्दों को लेकर उनका संघर्ष आगे भी जारी रहेगा।


