spot_img

Washington:अमेरिकी सांसद ने सेवा इंटरनेशनल के स्वयंसेवकों के योगदान की प्रशंसा की

Washington

इंडिया ग्राउंड रिपोर्ट डेस्क
वाशिंगटन:(Washington)
अमेरिका के एक प्रभावशाली सांसद ने देशभर में मुसीबत के वक्त विभिन्न समुदायों को मानवीय सहायता पहुंचाने में भारतीय-अमेरिकी गैर लाभकारी संस्था ‘सेवा इंटरनेशनल’ के स्वयंसेवकों के योगदान की तारीफ की।

इस संस्था के देशभर में 5,000 से अधिक स्वयंसेवक हैं। कांग्रेस सदस्य गेरी कोनोली ने प्रतिनिधि सभा में कहा, ‘‘सेवा कार्यकर्ता हिंदुओं के (‘Vasudhaiva Kutumbakam’) और ‘सर्वे भवन्तु सुखिन:’ से प्रेरणा लेते हैं, जिसका क्रमश: मतलब है कि ‘पूरी दुनिया एक परिवार है’ और ‘सभी खुश रहें’।’’

उन्होंने कहा कि सेवा के स्वयंसेवक विकासात्मक परियोजनाओं के समन्वय तथा आपदा के समय सार्थक बदलाव लाने के लिए साझेदारों, दानदाताओं और जमीनी स्वयंसेवकों को एकजुट करने के लिए स्थानीय समुदाय के साथ मिलकर काम करते हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Explore our articles