spot_img

MUMBAI : इंजीनियरिंग और रखरखाव कार्यों के लिए मेगा ब्लॉक

मुंबई : सेंट्रल रेलवे मुंबई मंडल ने 01 जनवरी 2023 को विभिन्न इंजीनियरिंग और रखरखाव कार्यों को करने के लिए अपने उपनगरीय खंडों पर मेगा ब्लॉक परिचालित करेगा। माटुंगा-मुलुंड अप और डाउन स्लो लाइन सुबह 11.05 बजे से दोपहर 3.55 बजे तक मेगा ब्लॉक रहेगा। सुबह 10.14 बजे से दोपहर 3.18 बजे तक छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस मुंबई से छूटने वाली डाउन स्लो लाइन की सेवाएं माटुंगा और मुलुंड स्टेशनों के बीच डाउन फास्ट लाइन पर डायवर्ट की जाएंगी, जो सायन, कुर्ला, घाटकोपर, विक्रोली, भांडुप और मुलुंड स्टेशनों पर रुकेंगी और आगे पुनः इन्हें डाउन स्लो लाइन पर डायवर्ट किया जाएगा तथा अपने गंतव्य पर समय से 15 मिनट देरी से पहुंचेंगी।
सुबह 10.58 बजे से दोपहर 3.59 बजे तक ठाणे से छूटने वाली अप स्लो लाइन की सेवाएं मुलुंड और माटुंगा के बीच अप फास्ट लाइन पर डायवर्ट की जाएगी, जो मुलुंड, भांडुप, विक्रोली, घाटकोपर, कुर्ला और सायन स्टेशनों पर रुकेंगी आगे पुनः इन्हें अप स्लो लाइन पर डायवर्ट किया जाएगा तथा अपने गंतव्य पर 15 मिनट देरी से पहुंचेगी।

पनवेल-वाशी अप और डाउन हार्बर लाइन मेगा ब्लॉक
पनवेल-वाशी अप और डाउन हार्बर लाइन सुबह 11.05 बजे से शाम 4.05 बजे तक मेगा ब्लॉक रहेगा। (बेलापुर/नेरुल-खारकोपर लाइन को छोड़कर) सुबह 10.33 बजे से दोपहर 3.49 बजे तक पनवेल/बेलापुर से छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस मुंबई के लिए छूटने वाली अप हार्बर लाइन की सेवाएं और सुबह 9.45 बजे से दोपहर 3.12 बजे तक छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस मुंबई से पनवेल/बेलापुर के लिए छूटने वाली सभी डाउन हार्बर लाइन सेवाएं रद्द रहेंगी।

पनवेल से ठाणे के लिए छूटने वाली अप ट्रांसहार्बर लाइन की सेवाएं रद्द
सुबह 11.02 बजे से दोपहर 3.53 बजे तक पनवेल से ठाणे के लिए छूटने वाली अप ट्रांसहार्बर लाइन की सेवाएं और सुबह 10.01 बजे से दोपहर 3.20 बजे तक ठाणे से पनवेल के लिए छूटने वाली डाउन ट्रांसहार्बर लाइन की सेवाएं रद्द रहेंगी। ब्लॉक अवधि के दौरान छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस मुंबई-वाशी खंड पर विशेष लोकल चलेंगी। ब्लॉक अवधि के दौरान ठाणे-वाशी/नेरूल स्टेशनों के बीच ट्रांसहार्बर लाइन सेवाएं उपलब्ध रहेंगी। बेलापुर/नेरुल-खारकोपर लाइन की सेवाएं ब्लॉक अवधि के दौरान उपलब्ध रहेंगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Explore our articles