spot_img

Pratapgarh : हथिगवां पुलिस के हत्थे चढ़े दो अंतरराज्यीय चोर, पुलिस को देख पांच हुए फरार

Pratapgarh: Two interstate thieves caught by Hathigwan police, five absconded after seeing the police

भारी मात्रा में इलेक्ट्रानिक उपकरण बरामद, फरार अभियुक्तों की तलाश जारी
प्रतापगढ़: (Pratapgarh)
बीती रात गश्त के दौरान हथिगवां पुलिस ने अंतरप्रांतीय चोरों के गिरोह के दो सदस्यों को गिरफ्तार किया है। औचक छापेमारी के दौरान अंधेरे कालाभ उठाकर पांच चोर मौके से भागने में कामयाब रहे। धरे गए चोरों की निशानदेही पर हथिगवां पुलिस ने भारी मात्रा में इलेक्ट्रानिक उपकरण, इनवर्टर, बैट्री इत्यादि बरामद की है। फरार अभियुक्तों की तलाश जारी है।
हथिगवां पुलिस ने बताया कि बीती रात थाने की पुलिस टीम नियमित गश्त पर थी। इसी दौरान मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने चोरी की फिराक में बैठे गिरोह की घेराबंदी की। चूंकि उस स्थान पर काफी अंधेरा था, इसलिए पुलिस के छापे की भनक लगते ही चोरों के गिरोह में भगदड़ मच गई और पांच चोर मौके से भागने में कामयाब रहे। हालांकि पुलिस ने दो चोरों को दौड़ाकर धर दबोचा।पुलिस के मुताबिक गिरफ्त में आए शातिर चोर सूरज सरोज और मायाराम सरोज के पास से चोरी की एक बैट्री और एक इनवर्टर बरामद हुआ है। बाद में इनसे पूछताछ की गई तो इनकी निशानदेही पर टीवी, इनवर्टर, स्टेबलाइजर, साउंड बाक्स, एलईडी के कई सेट बरामद किए गए। पूछताछ में गिरोह के दोनों सदस्यों ने जनपद के कुंडा, नवाबगंज, संग्रामगढ़ में चोरी की घटनाएं स्वीकार की।
इस गिरोह ने न सिर्फ प्रयागराज बल्कि अन्य जनपदों के साथ-साथ गुजरात में भी चोरी की घटनाओं को अंजाम दिया है। धरे गए चोरों के खिलाफ गुजरात में भी केस दर्ज हैं। गिरोह के सदस्य छोटी दुकानों, शोरूम और घरों को निशाना बनाते थे। गिरफ्त में आए दोनों चोरों के खिलाफ सुसंगत धाराओं में केस दर्ज कर चलान भेज दिया गया है। जबकि अन्य फरार पांचों की तलाश जारी है।

Lucknow : उत्तर प्रदेश में मंत्रिमण्डल विस्तार जल्द, नये चेहरों को मिलेगा मौका

लखनऊ : (Lucknow) उत्तर प्रदेश में मंत्रिमण्डल विस्तार (cabinet expansion in Uttar Pradesh) की अटकलों पर अब जल्द विराम लगने वाला है। 11...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Explore our articles