spot_img

Lucknow: उत्तर प्रदेश में हर शुक्रवार को लगेगी ग्राम चौपाल, वाराणसी से होगी शुरुआत : केशव प्रसाद मौर्य

Lucknow

इंडिया ग्राउंड रिपोर्ट डेस्क
लखनऊ:(Lucknow)
उत्तर प्रदेश के ग्राम विकास विभाग ने गांव की समस्या के समाधान के लिए हर शुक्रवार को ‘ग्राम चौपाल’ लगाने का फ़ैसला किया है। इसकी शुरुआत राज्य के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य 30 दिसंबर को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) के संसदीय क्षेत्र वाराणसी से करेंगे। मौर्य ने एक ट्वीट में यह जानकारी दी।

उत्तर प्रदेश सरकार में ग्राम विकास विभाग संभाल रहे उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य (Chief Minister Keshav Prasad Maurya) ने मंगलवार की सुबह ट्वीट किया, ‘‘प्रत्येक शुक्रवार ग्राम विकास विभाग ग्राम चौपाल करेगा।’’

इसी ट्वीट में मौर्य ने कहा, ‘‘काशी के लाड़ले सांसद प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के संसदीय क्षेत्र बाबा विश्वनाथ जी के धाम काशी (Varanasi) से 30 दिसंबर, शुक्रवार को होगा श्रीगणेश। चौपाल में रहूंगा मौजूद। गांव की समस्या-गांव में समाधान।’’

Maharashtra Day : “महाराष्ट्र देश का ग्रोथ इंजन बन चुका है” : देवेंद्र फडणवीस

मुंबई : (Mumbai) महाराष्ट्र दिवस के अवसर पर (occasion of Maharashtra Day) पूरे राज्य में उत्साह और गर्व का माहौल देखने को मिला। इस...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Explore our articles