spot_img

KALYAN : तबेले में चोरी के मकसद से घुसे दो चोर

कर्मचारी के प्रतिरोध से चढ़ें पुलिस के हत्थे

कल्याण : मुंबई से सटे कल्याण में तबेले में चोरी के उद्देश्य से आए चोर का प्रतिरोध करने पर चोर ने तबेले के कर्मचारी जयहिंद यादव को चाकू से हमला कर बुरी तरह घायल कर दिया। हमला होने के बावजूद यादव ने एक चोर को पकड़ कर रखा। परिसर के लोगों ने उसे पुलिस के हवाले कर दिया। कोलसेवाड़ी पुलिस ने रोशन शर्मा को गिरफ्तार कर फरार हुए अन्य एक आरोपी कृष्णा माली को भी गिरफ्तार कर लिया है। मिली जानकारी के अनुसार रविवार तड़के कल्याण के काटेमानिवली नूतन स्कूल के पास स्थित जॉन तबेले में दो चोर चोरी के उद्देश्य से घुसे थे। तबेले में रखा कीमती मोबाइल फोन और कंप्यूटर की स्क्रीन लेकर भागते वक्त तबेले में काम करने वाले जयहिंद यादव की नजर चोरों पर पड़ी। यादव ने चोरों को रोकने की कोशिश की इस दौरान रोशन नामक एक चोर ने उसके खीसे से चाकू निकालकर यादव पर हमला बोल दिया। लहूलुहान होने के बाद भी यादव ने चोर को कसके जकड़ लिया। इसके बाद हंगामा मचते ही परिसर के लोगों की भीड़ इकट्ठा हुई। लोगों ने चोर को पकड़ कर कोलसेवाड़ी पुलिस के हवाले कर दिया। घटना के समय चोर का एक साथी कृष्णा फरार हो गया था उसे भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। फिलहाल दोनों आरोपी सलाखों के पीछे हैं और पुलिस आगे की कानूनी करवाई में जुटी है

Dubai : कतर ने एलएनजी व अन्य उत्पादों का उत्पादन अस्थायी रूप से रोका

दुबई : (Dubai) पश्चिम एशिया में जारी तनाव के बीच कतर की सरकारी ऊर्जा कंपनी कतर एनर्जी (West Asia, Qatar's state-owned energy company, Qatar...

Explore our articles