spot_img

Hubballi : कर्नाटक में भाजपा की ‘जनसंकल्प यात्रा’ को मिल रहा है व्यापक समर्थन: बोम्मई

Hubballi : BJP's 'Jan Sankalp Yatra' is getting widespread support in Karnataka: Bommai

हुब्बली: (Hubballi) कर्नाटक के मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई ने रविवार को कहा कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की ‘जनसंकल्प यात्रा’ को लोगों से ‘अप्रत्याशित’ समर्थन मिल रहा है।भाजपा ने राज्य में विधानसभा चुनाव से पहले अपने पक्ष में जनसमर्थन जुटाने के लिए अक्टूबर में रायचूर से ‘जनसंकल्प यात्रा’ निकाली थी।बोम्मई ने यहां संवाददाताओं से कहा, ‘‘(विधानसभा) चुनाव से पहले, हम अपनी सरकार के कामकाज को लेकर लोगों के सामने जा रहे हैं।’’उन्होंने संकेत दिया कि दिसंबर में राज्य के अन्य हिस्सों में यह यात्रा तेज होगी। उन्होंने कहा, ‘‘हम लोगों को केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं के बारे में बता रहे हैं। हम उनके अंदर विश्वास पैदा कर रहे हैं। जन संकल्प यात्रा को अप्रत्याशित समर्थन मिल रहा है।’’

भाजपा के अनुसार बोम्मई और वरिष्ठ नेता बी. एस. येदियुरप्पा की अगुवाई में एक टीम तथा प्रदेश भाजपा अध्यक्ष नलिन कुमार कटील के नेतृत्व में दूसरी टीम ने 25 दिसंबर से पहले 52 विधानसभा क्षेत्रों में इस यात्रा को ले जाने की योजना बनायी है।राज्य में 2023 में विधानसभा चुनाव होने चुनाव की संभावना है।

New Delhi : सर्राफा बाजार में तेजी से महंगा हुआ सोना, चांदी की भी बढ़ी चमक

नई दिल्ली : (New Delhi) घरेलू सर्राफा बाजार (domestic bullion market) में आज शुरुआती कारोबार के दौरान मजबूती का रुख बना हुआ नजर आ...

Explore our articles