spot_img

Mumbai : मुंबई की बहुमंजिला इमारत में लगी आग, कोई हताहत नहीं

Mumbai: Fire breaks out in Mumbai's multi-storey building, no casualties

मुंबई: (Mumbai ) मुंबई के उपनगर मलाड में शनिवार को 22 मंजिला इमारत के एक फ्लैट में आग लग गई, लेकिन इस हादसे में किसी के हताहत होने की कोई सूचना नहीं है। बृहन्मुंबई महानगर पालिका (बीएमसी) के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

बीएमसी के अधिकारी के मुताबिक, आग मलाड के जनकल्याण नगर में मरीना एन्क्लेव इमारत की तीसरी मंजिल पर स्थित फ्लैट में पूर्वाह्न करीब 11 बजे लगी। उन्होंने कहा कि कम से कम दमकल की चार गाड़ियों को मौके पर भेजा गया और 15 मिनट के भीतर आग पर काबू पा लिया गया।

बीएमसी के अधिकारी ने कहा कि इस घटना में कोई भी हताहत नहीं हुआ है। उन्होंने कहा कि आग लगने के कारणों का पता लगाया जा रहा है और विस्तृत जानकारी की प्रतीक्षा है।

Explore our articles