spot_img

Mumbai : मरीजों को अब अस्पताल में मिलेगी दवा!

Mumbai : Patients will now get medicine in the hospital!

टेंडर प्रक्रिया में 13 कंपनियों ने भाग लिया
दोपहर संवाददाता
मुंबई: (Mumbai)
मनपा अस्पताल में आने वाले मरीजों को अब अस्पताल प्रशासन की ओर से दवाएं और इंजेक्शन उपलब्ध होंगे। करीब 55 करोड़ की दवाएं और इंजेक्शन खरीदे जाने हैं। इसके लिए टेंडर बुलाए गए थे। टेंडर प्रक्रिया में 13 कंपनियों ने भाग लिया। 13 में से 11 कंपनियों ने क्वालीफाई किया है। मनपा के स्वास्थ्य विभाग ने कहा कि प्रशासनिक स्वीकृति मिलने के बाद क्रियान्वयन किया जाएगा।

अब बाहर से दवाइयां और इंजेक्शन खरीदने की जरूरत नहीं
मुंबई में कूपर, बांद्रा भाभा, राजावाड़ी के साथ-साथ केईएम, नायर और सायन अस्पताल और 16 सामान्य अस्पताल जैसे प्रमुख अस्पताल हैं। इन अस्पतालों में मुंबई समेत देश भर के मरीज बड़ी संख्या में भर्ती हैं। लेकिन कई बार बताया जाता है कि अस्पतालों में दवाओं और इंजेक्शन का स्टॉक नहीं है। ऐसे में मरीजों के परिजनों को बाहर से महंगी दवाएं खरीदनी पड़ती हैं। इससे मरीजों व परिजनों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। कर्मचारियों से भी कहासुनी हो रही है। इसलिए अस्पताल में ही दवाओं और इंजेक्शन का पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध कराया जाएगा। इस फैसले से परिजनों को अब बाहर से दवाइयां और इंजेक्शन खरीदने की जरूरत नहीं पड़ेगी। अस्पताल में टैबलेट, सीरप, क्रीम, आई ड्रॉप, इंजेक्शन आदि उपलब्ध रहेंगे। इसके लिए 55 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे।

Indonesia Open : सिंधु प्री-क्वार्टर फाइनल में, श्रीकांत और मालविका बाहर

जकार्ता : (Jakarta) भारत की स्टार शटलर पीवी सिंधु ने मंगलवार को इंडोनेशिया ओपन 2026 के महिला एकल वर्ग में शानदार जीत दर्ज करते...

Explore our articles