spot_img

MUMBAI : ‘कामा’ में हिरकनी कक्ष

मुंबई : मुंबई से नहीं बल्कि राज्य के कोने-कोने से इलाज और प्रसव के लिए आने वाली महिला मरीजों के लिए मंगलवार को कामा एंड ऑल ब्लेस अस्पताल में हिरकनी वार्ड बनाया गया। इस कक्ष के कारण प्रतिदिन ओपीडी पेशेंट विभाग में चिकित्सा के लिए आने वाली माताएं अपने बच्चों को स्तनपान करा सकेंगी। हिरकनी कक्ष से प्रतिदिन लगभग 30 से 40 माताओं को लाभ होगा।

इलाज के लिए प्रतिदिन आती हैं 250 से 300 महिलाएं
लगभग 250 से 300 महिलाएं प्रतिदिन इलाज के लिए कामा और ऑल ब्लेस अस्पतालों के बाह्य रोगी विभाग में आती हैं। कई स्तनपान कराने वाली माताएं अपने बच्चों को इलाज के लिए लाती हैं। जिन महिलाओं ने इस अस्पताल में जन्म दिया है वे अपने बच्चों को आगे के इलाज या टीकाकरण के लिए लेकर आती हैं। लेकिन अस्पताल में बच्चे दूध पिलाने की व्यवस्था नहीं होने से उन्हें परेशानी हुई। अब इस सुविधा के उपलब्ध होने से कई महिलाओं को राहत मिलेगी। इस अत्याधुनिक कक्ष का उद्घाटन जे. जे. अस्पताल के डीन डॉ. पल्लवी सापले द्वारा किया गया। कामा अस्पताल, चाइल्ड हेल्प फाउंडेशन और अल्केम फाउंडेशन के माध्यम से यह कमरा स्थापित किया गया है, कामा अस्पताल के अधीक्षक डॉ तुषार पालवे ने जानकारी दि। जे जे और कामा अस्पताल के अलावा दो अन्य अस्पतालों में हिरकनी रूम प्रस्तावित है। चाइल्ड हेल्थ फाउंडेशन के मैनेजिंग ट्रस्टी राजेंद्र पाठक ने बताया कि सरकारी अस्पतालों के बाद मुंबई नगर निगम के अस्पतालों में हीराकणी कक्ष स्थापित किए जाएंगे।

Explore our articles