spot_img

LUCKNOW : IPS के फार्म हाउस में लटका मिला मैनेजर का शव

लखनऊ : लखनऊ में डीजी होमगार्ड बीके मौर्य के फार्म हाउस में मैनेजर का शव फंदे पर लटका मिला है। मृतक का नाम विजय मौर्य था। वह 10 साल से फार्म हाउस में नौकरी कर रहा था। परिजन ने हत्या का आरोप लगाया है। 50 बीघा में बने इस फार्म हाउस में 10 साल पहले भी एक केयरटेकर की गला रेतकर हत्या हुई थी। घटना जिले के माल थाना क्षेत्र की है। मंगलवार को 28 साल के विजय का शव फार्म हाउस में पेड़ से प्लास्टिक की रस्सी के सहारे लटका मिला। सबसे पहले गांव के लोगों ने शव देखा तो परिजन और पुलिस को सूचना दी। फोरेंसिक टीम के साथ पुलिस मौके पर पहुंची। शव को फंदे से उतारा और पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा। मृतक की जेब से एक पर्ची मिली है। हालांकि उसमें क्या लिखा है, पुलिस ने इसकी जानकारी नहीं दी है।

10 सालों से कर रहा था फार्म हाउस में काम
विजय शादीशुदा था। वह फार्म हाउस से करीब दो किलोमीटर दूर गुलौली गांव का रहने वाला था। उसके परिवार में पत्नी और दो बेटियां हैं। बताया जा रहा है कि मंगलवार को दिन में ही विजय अपने 5 दोस्तों के साथ ससपन गांव गया था। आखिरी बार गांव के लोगों ने उसे वहीं पर देखा था।

पुलिस ने कहा- प्रेम प्रसंग का मामला
माल थाने के SHO प्रवीण कुमार ने बताया कि विजय की मौत का मामला प्रेम-प्रसंग से जुड़ा है। बताया जा रहा है कि उसका किसी महिला से अफेयर था। पोस्टमॉर्टम में गला कसने से मौत होने यानी सुसाइड करने की पुष्टि हुई है। शरीर पर किसी तरह की बाहरी चोट के निशान नहीं है। परिजन ने अभी मामले में तहरीर नहीं दी है। पुलिस जांच कर रही है।

New Delhi : सरकार ने एनएचपीसी में छह फीसदी हिस्सेदारी बेचने की प्रक्रिया शुरू की

नई दिल्ली : (New Delhi) केंद्र सरकार ने मंगलवार को देश की सबसे बड़ी सार्वजनिक क्षेत्र की बिजली कंपनी नेशनल हाइड्रो पॉवर कॉरपोरेशन (National...

Explore our articles