spot_img

THIRUVANANTHAPURAM : राज्यपाल को विवि के कुलाधिपति के पद से हटाने के लिए विधेयक पेश करेगी केरल सरकार

THIRUVANANTHAPURAM: Kerala government will introduce a bill to remove the governor from the post of university chancellor

तिरुवनंतपुरम: (THIRUVANANTHAPURAM) केरल सरकार ने राज्यपाल को राज्य के विश्वविद्यालयों के कुलाधिपति के पद से हटाने और उनकी जगह प्रख्यात शिक्षाविदों को नियुक्त करने को लेकर विधानसभा में एक विधेयक पेश करने का बुधवार को फैसला किया।केरल विधानसभा का सत्र पांच दिसम्बर से शुरू होगा।इस संबंध में एक मसौदा विधेयक को मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट की बैठक में मंजूरी दी गई। एक सरकारी सूत्र ने इस निर्णय की पुष्टि की है।

कैबिनेट का यह फैसला वामपंथी सरकार और राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान के बीच कुलपतियों (वीसी) की नियुक्ति सहित राज्य के विश्वविद्यालयों के कामकाज से संबंधित विभिन्न मुद्दों पर जारी खींचतान के मद्देनजर आया है।हालांकि, हाल ही में केरल उच्च न्यायालय के कुछ आदेशों ने कुछ विश्वविद्यालयों के कुलपतियों की नियुक्तियों पर खान के रुख की पुष्टि की है।

Indonesia Open : सिंधु प्री-क्वार्टर फाइनल में, श्रीकांत और मालविका बाहर

जकार्ता : (Jakarta) भारत की स्टार शटलर पीवी सिंधु ने मंगलवार को इंडोनेशिया ओपन 2026 के महिला एकल वर्ग में शानदार जीत दर्ज करते...

Explore our articles