spot_img

Mumbai: रुपया शुरुआती कारोबार में 17 पैसे की बढ़त के साथ 81.55 प्रति डॉलर पर

Mumbai

इंडिया ग्राउंड रिपोर्ट डेस्क
मुंबई:(Mumbai)
डॉलर में कमजोरी के रुख तथा घरेलू शेयर बाजारों (domestic equity markets) में मजबूती से बुधवार को रुपया शुरुआती कारोबार में 17 पैसे की बढ़त के साथ 81.55 प्रति डॉलर पर पहुंच गया।

(ये भी पढे -New Delhi: टोयोटा किर्लोस्कर के वाइस चेयरमैन विक्रम एस किर्लोस्कर का निधन)

अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार (Interbank Foreign Exchange market) में रुपया 81.63 पर खुला। बाद में यह पिछले बंद स्तर की तुलना में 17 पैसे की बढ़त के साथ 81.55 प्रति डॉलर पर कारोबार कर रहा था।
मंगलवार को रुपया चार पैसे के नुकसान के साथ 81.72 प्रति डॉलर पर बंद हुआ था।

फॉरेक्स कारोबारियों ने कहा कि निवेशकों की निगाह अमेरिकी केंद्रीय बैंक के चेयरमैन जेरोम पावेल के संबोधन तथा घरेलू मोर्चे पर महत्वपूर्ण वृहद आर्थिक आंकड़ों पर रहेगी।

Explore our articles