spot_img
Home latest New Delhi: सेंसेक्स की शीर्ष 10 में से नौ कंपनियों का बाजार...

New Delhi: सेंसेक्स की शीर्ष 10 में से नौ कंपनियों का बाजार पूंजीकरण 79,798 करोड़ रुपये बढ़ा

0
293
New Delhi

इंडिया ग्राउंड रिपोर्ट डेस्क
New Delhi:(New Delhi)
सेंसेक्स की शीर्ष 10 में से नौ कंपनियो के बाजार पूंजीकरण (market cap) में बीते सप्ताह सामूहिक रूप से 79,798.3 करोड़ रुपये की बढ़ोतरी हुई। सबसे अधिक लाभ में सूचना प्रौद्योगिकी क्षेत्र की कंपनियां टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (TCS) और इन्फोसिस रहीं।

(ये भी पढे -Hyderabad: अप्रैल-अक्टूबर में फार्मा निर्यात 4.22 प्रतिशत बढ़कर 14.57 अरब डॉलर पर)

बीते सप्ताह बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 630.16 अंक या एक प्रतिशत चढ़ा। सेंसेक्स शुक्रवार को अपने नए सर्वकालिक उच्चस्तर 62,293.64 अंक पर बंद हुआ।

अडाणी एंटरप्राइजेज को छोड़कर सेंसेक्स की शीर्ष 10 कंपनियों में अन्य लाभ में रहीं।

समीक्षाधीन सप्ताह में टीसीएस का बाजार पूंजीकरण 17,215.83 करोड़ रुपये बढ़कर 12,39,997.62 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। इन्फोसिस के बाजार मूल्यांकन में 15,946.6 करोड़ रुपये की बढ़ोतरी हुई और यह 6,86,211.59 करोड़ रुपये पर पहुंच गया।

रिलायंस इंडस्ट्रीज की बाजार हैसियत 13,192.48 करोड़ रुपये बढ़कर 17,70,532.20 करोड़ रुपये पर पहुंच गई। वहीं हिंदुस्तान यूनिलीवर का मूल्यांकन 12,535.07 करोड़ रुपये के उछाल के साथ 5,95,997.32 करोड़ रुपये रहा।

आईसीआईसीआई बैंक का बाजार पूंजीकरण 6,463.34 करोड़ रुपये बढ़कर 6,48,362.25 करोड़ रुपये पर और भारती एयरटेल का 5,451.97 करोड़ रुपये के उछाल के साथ 4,71,094.46 करोड़ रुपये पर पहुंच गया।

भारतीय स्टेट बैंक (SBI) की बाजार हैसियत 4,283.81 करोड़ रुपये बढ़कर 5,42,125.54 करोड़ रुपये पर और एचडीएफसी की 2,674.47 करोड़ रुपये की वृद्धि के साथ 4,87,908.63 करोड़ रुपये रही।

एचडीएफसी बैंक का बाजार पूंजीकरण 2,034.73 करोड़ रुपये की बढ़ोतरी के साथ 9,01,523.93 करोड़ रुपये रहा।

वहीं इस रुख के उलट अडाणी एंटरप्राइजेज का बाजार पूंजीकरण 13,281.01 करोड़ रुपये घटकर 4,44,982.34 करोड़ रुपये रह गया।

शीर्ष 10 कंपनियों की सूची में रिलायंस इंडस्ट्रीज पहले स्थान पर कायम रही। उसके बाद क्रमश: टीसीएस, एचडीएफसी बैंक, इन्फोसिस, आईसीआईसीआई बैंक, हिंदुस्तान यूनिलीवर, एसबीआई, एचडीएफसी, भारती एयरटेल और अडाणी एंटरप्राइजेज का स्थान रहा।