spot_img

Mumbai: शुरुआती कारोबार में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया 26 पैसे बढ़कर 81.67 पर

Mumbai

इंडिया ग्राउंड रिपोर्ट डेस्क
मुंबई:(Mumbai)
अमेरिकी मुद्रा (US dollar) में ऊपरी स्तर से गिरावट के चलते रुपया बृहस्पतिवार को शुरुआती कारोबार में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 26 पैसे बढ़कर 81.67 पर पहुंच गया।

अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार (interbank forex market) में रुपया डॉलर के मुकाबले 81.72 पर खुला, और फिर मजबूती के साथ 81.67 के स्तर पर पहुंच गया। इस तरह स्थानीय मुद्रा ने पिछले बंद भाव के मुकाबले 26 पैसे की बढ़त दर्ज की।

बुधवार को रुपया 18 पैसे की गिरावट के साथ 81.85 प्रति डॉलर पर बंद हुआ था। इस बीच छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की स्थिति को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.41 प्रतिशत गिरकर 105.63 पर आ गया।

वैश्विक तेल सूचकांक ब्रेंट क्रूड वायदा 0.21 प्रतिशत गिरकर 85.23 डॉलर प्रति बैरल के भाव पर था। उपलब्ध आंकड़ों के मुताबिक विदेशी निवेशकों ने बुधवार को 789.86 करोड़ रुपये मूल्य के शेयरों की शुद्ध बिक्री की थी।

Srinagar/Budgam : मस्जिदों पर बुलडोजर और बढ़ता ध्रुवीकरण: मीरवाइज उमर फारूक ने जताई चिंता

श्रीनगर/बडगाम : (Srinagar/Budgam) कश्मीर के प्रमुख धर्मगुरु मीरवाइज उमर फारू (Mirwaiz Umar Faroo, a prominent Kashmiri cleric) ने देश में मुसलमानों की मौजूदा स्थिति...

Explore our articles