spot_img

Borgaon: राहुल की अगुवाई वाली ‘भारत जोड़ो यात्रा’ में पहली बार शामिल हुईं प्रियंका

Borgaon

इंडिया ग्राउंड रिपोर्ट डेस्क
बोरगांव:(Borgaon)
कांग्रेस के उत्तर प्रदेश मामलों की प्रभारी महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा पार्टी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी (Rahul Gandhi) की अगुवाई वाली ‘भारत जोड़ो यात्रा’ में अपने पति और बेटे के साथ बृहस्पतिवार को पहली बार शामिल हुईं।

मध्य प्रदेश में इस यात्रा के दूसरे दिन राहुल ने खंडवा जिले के बोरगांव से पैदल चलना प्रारंभ किया। यात्रा में प्रियंका के साथ उनके पति रॉबर्ट वाड्रा और बेटे रेहान भी पैदल चलते दिखाई दिए।

राहुल जब पदयात्रा पर निकलते हैं तो सड़क के दोनों ओर पुलिस कर्मी उनकी सुरक्षा के लिए रस्सियों का सुरक्षा घेरा बनाकर साथ चलते हैं। प्रियंका के यात्रा में शामिल होने के बाद कांग्रेस के उत्साहित कार्यकर्ता भाई-बहन के समर्थन में नारेबाजी करते हुए उनके करीब आने की बार-बार कोशिश करते दिखाई दिए। उन्हें सुरक्षित घेरे से दूर करने के लिए पुलिस कर्मियों को अतिरिक्त मशक्कत करनी पड़ी।

बहरहाल, सूर्योदय के बाद जब बोरगांव से यात्रा ने मध्य प्रदेश में अपने दूसरे दिन में प्रवेश किया तो पहले दिन के मुकाबले भीड़ कम नजर आई, लेकिन दिन चढ़ने के साथ ही इसमें लोगों और गाड़ियों का काफिला बढ़ता गया।

इस बीच, राजस्थान के पूर्व उप मुख्यमंत्री सचिन पायलट भी यात्रा में राहुल और प्रियंका के साथ कदमताल करते दिखाई दिए।

गौरतलब है कि राहुल नीत ‘भारत जोड़ो यात्रा’ मध्य प्रदेश में 380 किलोमीटर का फासला तय करने के बाद चार दिसंबर को राजस्थान में प्रवेश करेगी।

पायलट मध्य प्रदेश में ऐसे समय में यात्रा में शामिल हुए हैं, जब राजस्थान के एक गुर्जर नेता ने उन्हें राज्य का नया मुख्यमंत्री बनाने की मांग की है। हालांकि, पायलट ने खुद को इस मांग से अलग किया है।

Srinagar/Budgam : मस्जिदों पर बुलडोजर और बढ़ता ध्रुवीकरण: मीरवाइज उमर फारूक ने जताई चिंता

श्रीनगर/बडगाम : (Srinagar/Budgam) कश्मीर के प्रमुख धर्मगुरु मीरवाइज उमर फारू (Mirwaiz Umar Faroo, a prominent Kashmiri cleric) ने देश में मुसलमानों की मौजूदा स्थिति...

Explore our articles