spot_img

Thane: अंधविश्वास को दूर करने के लिए महाराष्ट्र के एक व्यक्ति ने श्मशान में मनाया जन्मदिन

Thane

इंडिया ग्राउंड रिपोर्ट डेस्क
ठाणे:(Thane)
महाराष्ट्र के ठाणे जिले(Maharashtra’s Thane district) के कल्याण कस्बे के एक निवासी ने समाज में व्याप्त अंधविश्वास के खिलाफ संदेश देने के लिए श्मशान घाट में अपना जन्मदिन मनाया।

गौतम रत्न मोरे(Gautam Ratna More) 19 नवंबर को 54 साल के हुए और उन्होंने अपना जन्मदिन मनाने के लिए शनिवार रात को महाणे श्मशान घाट में एक जश्न का आयोजन किया, जिसमें मेहमानों को बिरयानी और केक परोसा गया।

सोशल मीडिया पर इस पार्टी का एक वीडियो बुधवार को सामने आया, जिसमें लोग जन्मदिन का जश्न मनाते दिख रहे हैं। मोरे ने इस मौके पर मीडियाकर्मियों से कहा कि उन्हें ऐसा करने के लिए जानी-मानी सामाजिक कार्यकर्ता दिवंगत सिंधुताई सपकाल और दिवंगत नरेंद्र दाभोलकर से प्रेरणा मिली, जिन्होंने काले जादू और अंधविश्वास के खिलाफ अभियान चलाया था।

उन्होंने कहा कि वह लोगों को यह संदेश भी देना चाहते थे कि भूत-प्रेत कुछ नहीं होते। मोरे ने बताया कि उनके जन्मदिन समारोह में 40 महिलाओं और बच्चों सहित 100 से अधिक मेहमान शामिल हुए।

Srinagar/Budgam : मस्जिदों पर बुलडोजर और बढ़ता ध्रुवीकरण: मीरवाइज उमर फारूक ने जताई चिंता

श्रीनगर/बडगाम : (Srinagar/Budgam) कश्मीर के प्रमुख धर्मगुरु मीरवाइज उमर फारू (Mirwaiz Umar Faroo, a prominent Kashmiri cleric) ने देश में मुसलमानों की मौजूदा स्थिति...

Explore our articles