spot_img

Noida : अपहृत नाबालिग लड़की को पुलिस ने किया बरामद, आरोपी फरार

Noida: Kidnapped minor girl recovered by police, accused absconding

नोएडा: (Noida) जनपद के थाना फेस-3 क्षेत्र के मामूरा गांव से 20 दिन से लापता नाबालिग लड़की को पुलिस ने बुधवार को यहां एक मेट्रो स्टेशन के पास से बरामद कर लिया है। पुलिस के एक अधिकारी ने बुधवार को यह जानकारी दी।थाना फेस-3 के प्रभारी निरीक्षक विजय कुमार सिंह ने बताया कि मामूरा गांव से एक नाबालिग लड़की लापता हो गई थी। उन्होंने बताया कि किशोरी के मुताबिक वह जिस कंपनी में काम करती थी, वहीं काम करने वाले एक युवक ने उसे अगवा किया था।उन्होंने बताया कि पुलिस ने जांच के दौरान लड़की को आज यहां सेक्टर-59 मेट्रो स्टेशन के पास से बरामद कर लिया है। सिंह ने बताया कि लड़की को अगवा करने का आरोपी मौके से फरार हो गया।

पुलिस के मुताबिक, लड़की ने आरोप लगाया है कि युवक ने उसके साथ कई दिनों तक दुष्कर्म किया है। उन्होंने बताया कि आरोपी लड़की को बरेली जनपद में लेकर गया था। पुलिस के मुताबिक आरोपी आज उसे लेकर कहीं और जा रहा था, तभी पुलिस ने मेट्रो स्टेशन के पास से उसे को बरामद कर लिया।थाना प्रभारी ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर मामले की पड़ताल की जा रही है। उन्होंने कहा कि चिकित्सा जांच में अगर दुष्कर्म की बात सामने आती है तो मामले में पॉक्सो अधिनियम समेत अन्य प्रासंगिक धाराएं जोड़ी जाएंगी।

Raipur : रायपुर में पारिवारिक विवाद का खूनी अंजाम, हत्यारोपी जीजा ने किया सरेंडर

रायपुर : (Raipur) छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर (​​Raipur—the capital of Chhattisgarh) के पंडरी थाना क्षेत्र में पारिवारिक विवाद ने भयावह रूप ले लिया, जहां...

Explore our articles