spot_img

BHADOHI : योगेश्वर राम का तबादला, मुथुकुमार स्वामी मिर्जापुर के प्रभारी कमिश्नर नियुक्त

सत्येंद्र द्विवेदी
भदोही : शासन ने प्रदेश के चार वरिष्ठ आईएएस अफसरों का तबादला किया है। इसमें अलीगढ़ के मंडलायुक्त गौरव दयाल को अयोध्या का कमिश्नर बनाया गया है। इसी क्रम में अयोध्या के मंडलायुक्त रहे नवदीप रिणवा को अलीगढ़ में इसी पद पर तैनाती दी गई है।
विंध्याचल मंडल, मिर्जापुर के आयुक्त योगेश्वर राम मिश्र को इसी पद पर बस्ती भेजा गया है और उत्तर प्रदेश मेडिकल सप्लाई कारपोरेशन के प्रबंध निदेशक डा. मुथुकुमार स्वामी बी. को मिर्जापुर मंडल के प्रभारी कमिश्नर बनाया गया है। उत्तर प्रदेश मेडिकल सप्लाई कारपोरेशन के अपर प्रबंध निदेशक जगदीश को इसी विभाग का प्रबंध निदेशक नियुक्त किया गया है। जबकि कृषि उत्पादन आयुक्त शाखा के विशेष सचिव अखंड प्रताप सिंह को गृह विभाग में विशेष सचिव के पद पर भेजा गया है।

Mumbai : टिकट निरीक्षक की तत्परता से बची मां और नवजात की जान, सुरक्षित प्रसव

मुंबई : (Mumbai) ट्रेन संख्या कुशीनगर एक्सप्रेस (Kushinagar Express) में यात्रा के दौरान एक गर्भवती महिला को अचानक तेज प्रसव पीड़ा शुरू हो गई।...

Explore our articles