spot_img

Jerusalem: विश्व टीम शतरंज: भारत ने पहले दो दौर में ड्रॉ खेला

Jerusalem

इंडिया ग्राउंड रिपोर्ट डेस्क
यरूशलम:(Jerusalem)
भारत ने फिडे विश्व टीम शतंरज चैंपियनशिप (FIDE World Team Chess Championship) के ग्रुप बी में यहां अपने अभियान की शुरुआत दो ड्रॉ के साथ की।

FIDE World Team Chess Championship
मेजबान इस्राइल के खिलाफ पहले दौर में चारों बाजी ड्रॉ छूटने के बाद भारत (FIDE World Team Chess Championship) ने रविवार देर रात पोलैंड से भी 2-2 से ड्रॉ खेला।औसत 2611 की रेटिंग वाली भारतीय टीम अपने से कम रेटिंग वाली इस्राइल (2589) की टीम को नहीं पछाड़ सकी।

(ये भी पढे -Sydney: सीए ने आचार संहिता में संशोधन किया, वार्नर के पास कप्तानी पर लगे प्रतिबंध में संशोधन का मौका)

भारत के शीर्ष ग्रैंडमास्टर विदित संतोष गुजराती (ईएलओ 2662) ने इस्राइल के मैक्सिम रोडस्टीन के खिलाफ 31 चाल में ड्रॉ खेला। निहाल सरीन, एसपी सेतुरमन और अभिजीत गुप्ता की बाजियां भी ड्रॉ रही।

अन्य मुकाबलों में अमेरिका (औसत रेटिंग 2643) की मजबूत टीम ने पोलैंड (2556) को हराया। ग्रुप बी में शीर्ष रेटिंग वाली टीम अजरबेजान (2662) ने उज्बेकिस्तान को (2524) 2.5-1.5 से शिकस्त दी।

दूसरे दौर में भारत के एसएल नारायणन ने मातेयूज बार्तेल को हराया लेकिन सेतुरमन को इगोर यानिक के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा। विदित और सरीन ने क्रमश: रादोस्लाव वोस्तासेक और कास्पर पियोरन के खिलाफ बाजी ड्रॉ खेली।

दूसरे दौर के अन्य मुकाबलों में अजरबेजान ने अमेरिका को 3-1 जबकि उज्बेकिस्तान ने इस्राइल को 2.5-1.5 से हराया टूर्नामेंट के नियमों के अनुसार राउंड रोबिन चरण में रेपिड टाइम कंट्रोल होगा। दो ग्रुप से शीर्ष चार टीम नॉकआउट चरण में जगह बनाएंगी।

Cooch Behar : रोजगार, 15 लाख और काले धन को लेकर ममता ने पीएम माेदी पर बाेला हमला

कूचबिहार : (Cooch Behar) पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस प्रमुख ममता बनर्जी (supremo Mamata Banerjee) ने शुक्रवार को विधानसभा चुनाव के मद्देनजर...

Explore our articles