spot_img

MUMBAI : प्रेमिका की हत्या की कोशिश के आरोप में प्रेमी गिरफ्तार

मुंबई : मुंबई पुलिस ने 25 एक वर्षीय व्यक्ति को अपनी प्रेमिका की हत्या करने की कोशिश के आरोप में गिरफ्तार किया है। एक अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।उन्होंने बताया कि महिला बीपीओ कर्मचारी है। व्यक्ति ने उपनगरीय दहिसर में एक आवासीय इमारत की पानी की टंकी से कथित तौर पर धक्का देकर महिला की हत्या करने की कोशिश की। इस पूरे वाकये में महिला गंभीर रूप से घायल हो गई।अधिकारी ने बताया कि घटना रविवार तड़के की है। इस इमारत में आरोपी का कोई दोस्त रहता था।दहिसर थाने के एक अधिकारी ने बताया कि पीड़िता प्रियांगी सिंह पानी की टंकी से 18 फुट नीचे गिरीं। पानी की टंकी 15 मंजिला इमारत की छत पर है।उन्होंने कहा, ‘‘ पीड़िता के पिता की ओर से दर्ज कराई गई शिकायत के अनुसार वे दोनों पानी की टंकी पर बैठे थे।

इमारत में लगे सीसीटीवी कैमरे की खंगाली जा रही है फुटेज
घटना के समय आरोपी नशे में था और उसकी प्रियांगी से किसी बात को लेकर बहस हो गई। इसके बाद गुस्से में उसने प्रियांगी को टंकी से धक्का दे दिया।अधिकारी ने बताया कि प्रियांगी की कमर में गंभीर चोट आई और एक अस्पताल में उसकी सर्जरी की गई।आरोपी बोरीवली (पश्चिम) का निवासी है और वह भी बीपीओ में काम करता है। वहीं पीड़िता और उसका परिवार मलाड का रहने वाला है।उन्होंने बताया कि मामले की जांच जारी है और इमारत में लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज भी खंगाली जा रही है।

Mumbai : विधानसभा में मुख्यमंत्री फडणवीस ने भारतीय टीम को दी बधाई

मुंबई : (Mumbai) महाराष्ट्र विधानसभा (Maharashtra Legislative Assembly) में सोमवार को मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस (Chief Minister Devendra Fadnavis) ने आईसीसी पुरुष टी20 विश्व कप...

Explore our articles