spot_img

New Delhi: मोदी ने जनजातीय नेता बिरसा मुंडा को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि दी

New Delhi

इंडिया ग्राउंड रिपोर्ट डेस्क
नयी दिल्ली:(New Delhi)
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) ने मंगलवार को जनजातीय नेता बिरसा मुंडा को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि दी और कहा कि उनकी सरकार की विभिन्न योजनाओं के लिए उन्हें जनजातीय समुदाय से प्रेरणा मिली।

मोदी ने एक वीडियो संदेश में केंद्र सरकार की कई कल्याणकारी योजनाओं का जिक्र करते हुए कहा कि उनसे करोड़ों जनजातीय परिवारों को मदद मिली और उनका जीवन सुगम बना है।

उन्होंने कहा कि जनजातीय स्वतंत्रता सेनानियों के योगदान को पहचान दिलाने के लिए देशभर में उनको समर्पित संग्रहालय बनाए जा रहे हैं।

प्रधानमंत्री मोदी ने इस बात पर जोर दिया कि उनकी सरकार ने ही मुंडा की जयंती को ‘जनजातीय गौरव दिवस’ के तौर पर मनाए जाने की घोषणा की थी।

उन्होंने कहा कि मुंडा और कई अन्य जनजातीय नायकों के सपनों को पूरा करने के लिए देश आगे बढ़ रहा है। मुंडा न केवल स्वतंत्रता संग्राम के बल्कि देश की आध्यात्मिक और सांस्कृतिक ऊर्जा का भी प्रतीक हैं।

उन्होंने मुंडा के अलावा अन्य प्रमुख आदिवासी क्रांतिकारियों तिलका मांझी, सिद्धू मुर्मू व कान्हू मुर्मू और ताना भगत को भी विदेशी शासकों के खिलाफ उनके संघर्ष के लिए याद किया।

New Delhi : सुप्रीम कोर्ट ने असम के सीएम के खिलाफ याचिका पर सुनवाई से किया इनकार

नई दिल्ली : (New Delhi) उच्चतम न्यायालय ने असम के मुख्यमंत्री डाॅ. हिमंत बिस्वा सरमा (Assam Chief Minister Dr. Himanta Biswa Sarma) के खिलाफ...

Explore our articles