spot_img

Palghar : बस डिपो की दीवार गिरने से एक लड़के की मौत, एक अन्य घायल

Palghar: One boy killed, another injured as bus depot wall collapses

पालघर: (Palghar) जिले के जवहार इलाके में एक बस डिपो की दीवार का हिस्सा गिरने से 11 वर्षीय लड़के की मौत हो गई और एक किशोर घायल हो गया। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी। एक अधिकारी ने बताया कि घटना बृहस्पतिवार रात करीब साढ़े आठ बजे हुई जब उल्टी दिशा में जा रही एक बस दीवार से टकरा गई।हादसे का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है।जवहार थाने के निरीक्षक सुधीर सांखे ने कहा,चालक बस को पीछे कर रहा था तभी वह जवहार डिपो के परिसर की दीवार से जा टकराई, जिससे दीवार का एक हिस्सा पास खड़े लोगों पर गिर गया। 11 वर्षीय लड़के की मौत हो गई, जबकि 15 साल का एक अन्य लड़का घटना में घायल हो गया। उन्होंने कहा कि लड़के गुजरात के राजकोट से जवहार में अपने रिश्तेदारों से मिलने आए थे। अधिकारी ने कहा कि मृतक लड़के के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए सरकारी अस्पताल भेज दिया गया, जबकि घायल का इलाज किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि अभी किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है।

New Delhi : एक अप्रैल से लागू होगा आयकर अधिनियम 2025: सीतारमण

नई दिल्ली : (New Delhi) केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण (Union Finance Minister Nirmala Sitharaman) ने रविवार को लोकसभा में वित्‍त वर्ष 2026-27 का...

Explore our articles