spot_img

THANE : जिले की मतदाता सूची में शतप्रतिशत चित्र संलग्न

ठाणे : भारत निर्वाचन आयोग और महाराष्ट्र के मुख्य निर्वाचन अधिकारी के निर्देशानुसार ठाणे जिले में मतदाताओं की सम्पूर्ण मतदाता सूची जारी कर दी गई है। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी अशोक शिंगारे ने बताया कि जिले में कुल मतदाताओं की संख्या 61 लाख 34 हजार 955 है । ठाणे जिले की मतदाता सूची में पुरुष मतदाताओं की संख्या 33 लाख 28 हजार 009 और महिला मतदाताओं की संख्या 28 लाख 06 हजार 093 है. जबकि 853 अन्य मतदाता पंजीकृत हैं। जिले में मतदाताओं का लिंगानुपात 843 है। जिले में विकलांग मतदाताओं के पंजीकरण में वृद्धि हुई है और इस सूची में 31 हजार 78 विकलांग मतदाताओं को चिह्नित किया गया है । मतदाता सूची का यह प्रपत्र विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र कार्यालय, नगर निगम, सरकारी कार्यालय आदि में प्रकाशित किया गया है। जिलाधिकारी शिंगारे ने कहा कि जिले में मतदान केंद्रों को व्यवस्थित कर दिया गया है। इस दृष्टि से जिले में कुल 6 हजार 391 मतदान केंद्र हैं.और इन मतदान केंद्रों को विकलांगों के अनुकूल बनाया गया है । उल्लेखनीय है कि ठाणे जिले के 18 विधानसभा क्षेत्रों में मतदाता सूची के विशेष लघु पुनरीक्षण कार्यक्रम के दौरान आधार संख्या को जोड़ने के लिए 6-बी फॉर्म भरने के लिए मतदाताओं पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। जिले के मतदाताओं को मतदाता सूची में विवरण के साथ आधार संख्या को जोड़ना चाहिए।

Explore our articles