spot_img

Pune: महाराष्ट्र: पुणे, ठाणे में मराठी फिल्म ‘हर हर महादेव’ का प्रदर्शन रोका गया

Pune

इंडिया ग्राउंड रिपोर्ट डेस्क
पुणे:(Pune)
महाराष्ट्र के पुणे और ठाणे (Pune and Thane of Maharashtra) में इतिहास से छेड़छाड़ के आरोप में सोमवार को मराठी फिल्म ‘हर हर महादेव’ के खिलाफ प्रदर्शन हुए, जिसके बाद फिल्म का प्रदर्शन रोक दिया गया।

पुणे शहर में, मराठा संगठन के सदस्यों ने फिल्म के शो में व्यवधान पैदा किया जबकि ठाणे में राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) के नेता व पूर्व मंत्री जितेंद्र अव्हाड के नेतृत्व में पार्टी कार्यकर्ताओं ने कथित तौर पर एक सिनेमाघर में फिल्म की स्क्रीनिंग रोक दी।

एक दिन पहले, पूर्व राज्यसभा सदस्य और कोल्हापुर शाही परिवार के वंशज संभाजी छत्रपति ने चेतावनी दी थी कि यदि महान योद्धा छत्रपति शिवाजी महाराज पर आधारित किसी भी आगामी फिल्म में तथ्यों को तोड़-मरोड़ कर पेश किया जाता है, तो वह ऐसी फिल्मों का विरोध करेंगे और उनकी रिलीज को रोकने के लिए सभी प्रयास करेंगे।

शिवाजी महाराज के वंशज संभाजी छत्रपति ने (हाल ही में रिलीज हुई) मराठी फिल्म ‘हर हर महादेव’ और ‘वेदत मराठे वीर दौडले सात’ (an upcoming film) पर भी नाराजगी व्यक्त की।

संभाजी ब्रिगेड के नेता संतोष शिंदे ने कहा, “संभाजी ब्रिगेड’ के सदस्यों ने पुणे के एक सिनेमाघर में ‘हर हर महादेव’ की स्क्रीनिंग रोक दी और सिनेमाघर मालिक को चेतावनी दी। ‘हर हर महादेव’ में इतिहास से छेड़छाड़ की गई है, जबकि जबकि ‘वेदत मराठे वीर दौडले सात’ में ‘मावले’ (Soldier of Chhatrapati Shivaji Maharaj) का भयावह चित्रण किया गया है।”

Madrid Open 2026 : अलेक्जेंडर ज्वेरेव ने अलेक्जेंडर ब्लॉक्स को हराकर फाइनल में बनाई जगह

मैड्रिड : (Madrid) मैड्रिड ओपन (Madrid Open) में विश्व नंबर-3 अलेक्जेंडर ज्वेरेव ने शुक्रवार रात शानदार प्रदर्शन करते हुए बेल्जियम के उभरते खिलाड़ी अलेक्जेंडर...

Explore our articles