spot_img

Seoul : उत्तर कोरिया ने अपने पूर्वी और पश्चिमी तटों से छह और मिसाइल दागी : दक्षिण कोरिया

eoul: North Korea fired six more missiles from its east and west coasts: South Korea

सियोल: (Seoul) दक्षिण कोरिया ने कहा है कि उत्तर कोरिया ने अपने पूर्वी और पश्चिमी तटों से छह और मिसाइल दागी हैं।दक्षिण कोरिया की सेना ने कहा कि इससे पहले उसने उत्तर कोरिया द्वारा बुधवार को तड़के अपने पूर्वी और पश्चिमी तटों पर कम से कम 17 मिसाइल दागे जाने का पता लगाया था।दक्षिण कोरिया की सेना ने कहा कि 17 मिसाइल में से एक ने दक्षिण कोरिया के एक द्वीप की दिशा में उड़ान भरी लेकिन वह दोनों प्रतिद्वंद्वियों की समुद्री सीमा के पास गिरी।

दक्षिण कोरिया ने कहा कि उसने उस द्वीप के लिए हवाई हमले का अलर्ट जारी किया।उत्तर कोरिया ने मिसाइल का प्रक्षेपण ऐसे समय किया है जब उसने दक्षिण कोरिया व अमेरिका के चल रहे संयुक्त सैन्य अभ्यास के खिलाफ जवाबी कार्रवाई की धमकी दी है। उत्तर कोरिया इस सैन्य अभ्यास को हमले की तैयारी के तौर पर देखता है।

New Delhi : केजरीवाल और अन्य को दिल्ली आबकारी घोटाला से बरी किए जाने काे लेकर सुनवाई टली

नई दिल्ली : (New Delhi) दिल्ली उच्च न्यायालय ने दिल्ली आबकारी घोटाला मामले में पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल (Chief Minister Arvind Kejriwal) और 22...

Explore our articles