spot_img

Amaravati: मुख्यमंत्री जगन, गृह मंत्री शाह ने आंध्र प्रदेश स्थापना दिवस की शुभकामनाएं दी

Amaravati

इंडिया ग्राउंड रिपोर्ट डेस्क
अमरावती:(Amaravati)
आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री वाई. एस. जगन मोहन रेड्डी (Chief Minister Y. s. Jagan Mohan Reddy) ने मंगलवार को राज्य के स्थापना दिवस के अवसर पर अपने शिविर कार्यालय में राष्ट्रीय ध्वज फहराया।

उन्होंने ‘अमराजीवी’ पोट्टि श्रीरामुलु (‘Amarajivi’ Potti Sriramulu) को पुष्पांजलि अर्पित की, जिन्होंने आंध्र प्रदेश के लोगों के लिए सर्वोच्च बलिदान दिया था।

जगन मोहन रेड्डी ने ट्वीट किया, ‘‘ आंध्र प्रदेश स्थापना दिवस हमारी संस्कृति, हमारे गौरव, हमारे पूर्वजों के संघर्ष व जीत और इस धरती पर जन्मे महान लोगों के बलिदान को याद करने का अवसर है।’’

उन्होंने ट्वीट किया, ‘‘ अमराजीवी पोट्टि श्रीरामुलु के बलिदान को याद करते हुए आइए प्रदेश के सर्वांगीण विकास के लिए स्वयं को एक बार फिर समर्पित करें।’’

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने ट्वीट किया, ‘‘ आंध्र प्रदेश के स्थापना दिवस पर राज्य के लोगों को शुभकामनाएं। आंध्र प्रदेश अपनी विशाल संस्कृति और बड़े दिल वाले लोगों के लिए जाना जाता है। मैं भविष्य में आंध्र प्रदेश के और विकास की कामना करता हूं।’’

आंध्र प्रदेश के राज्यपाल विश्व भूषण हरिचंदन ने भी इस मौके पर राज्यवासियों को शुभकामनाएं दीं।

उन्होंने ट्वीट किया, ‘‘ आज इस दिन, आइए हम अमराजीवी पोट्टि श्रीरामुलु को याद करें और उन्हें श्रद्धांजलि दें, जिन्होंने एक अलग राज्य के तौर पर आंध्र प्रदेश के गठन के लिए अपने प्राण न्योछावर कर दिए।’’

Explore our articles