spot_img

Ahmedabad: पुल हादसा: प्रधानमंत्री मोदी मोरबी का दौरा करेंगे

Ahmedabad

इंडिया ग्राउंड रिपोर्ट डेस्क
अहमदाबाद:(Ahmedabad)
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi)मंगलवार को गुजरात के मोरबी जाएंगे, जहां हाल में मच्छु नदी पर बने एक पुल के टूटने से 134 लोगों की मौत हो गई है।

इस साल के अंत में होने वाले गुजरात विधानसभा चुनाव (Gujarat assembly elections) से पहले राज्य के दौरे पर आए मोदी ने इस हादसे में मारे गए लोगों को सोमवार को श्रद्धांजलि दी।

गुजरात के मुख्यमंत्री कार्यालय ने घोषणा की कि मोदी मंगलवार दोपहर को मोरबी का दौरा करेंगे।

सरकारी अधिकारियों ने बताया कि प्रधानमंत्री गुजरात के पंचमहल जिले के जंबुघोड़ा में विभिन्न विकास परियोजनाओं का भी उद्घाटन करेंगे। उन्होंने बताया कि वह कार्यक्रम स्थल पर लोगों को संबोधित करेंगे।

New Delhi : सर्राफा बाजार में सोने की कीमत में गिरावट जारी, चांदी के भाव में कोर्ई बदलाव नहीं

नई दिल्ली : (New Delhi) घरेलू सर्राफा बाजार (domestic bullion market) में आज शुरुआती कारोबार के दौरान सोने की कीमत में जबरदस्त कमजोरी का...

Explore our articles