
सत्येंद्र द्विवेदी
भदोही : कंपोजिट विद्यालय सनाथपुर, सुरियावां में रविवार को ब्लाक स्तरीय खेलकूद और सांस्कृतिक प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। बतौर मुख्य अतिथि बीईओ सुमन केशरवानी ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। शुरुआत में प्राथमिक विद्यालय बनकट के के बच्चों ने मनमोहक स्वागत गीत व सरस्वती वंदना प्रस्तुत की।
प्रतियोगिता के दौरान 100 मीटर दौड़ में यूपीएस बालक वर्ग में सोनू यादव मकनपुर ने प्रथम, योगेश कुमार महुआपुर ने द्वितीय और अरशद ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। इसी के साथ 100 मीटर दौड़ यूपीएस बालिका वर्ग में शाक्य गुप्ता ने प्रथम, सानिया गुप्ता ने द्वितीय और शिवांगी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। गोला फेंक प्रतियोगिता में यूपीएस बालक वर्ग के लिए गुड्डू यूपीएस मोड़ चौराहा प्रथम, अभिनव यूपीएस अभियां द्वितीय, दिवाकर यूपीएस बनकट हरीपट्टी तृतीय स्थान पर रहे।
इसी क्रम में ऊंची कूद बालक वर्ग में आनंद यूपीएस मोड प्रथम, अंकुश यूपीएस महुआपुर द्वितीय और अनंत कुमार पांडेय ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। लंबी कूद बालिका वर्ग यूपीएस के लिए पूजा यादव मोढ़ बाजार प्रथम, शिवानी बिंद महुआपुर द्वितीय, आरुषि शुक्ला अभिया तृतीय स्थान पर रहीं। इसी तरह खो-खो समेत अन्य प्रतियोगिताएं हुईं। अंत में विजेता बच्चों को पुरस्कृत किया गया।
कार्यक्रम का संचालन विनय शंकर पांडेय (एसआरजी, भदोही) ने किया। इस मौके पर जिला आदर्श शिक्षक डॉक्टर ओम प्रकाश मिश्रा प्रधानाध्यापक बनकट ने बच्चों को पुरस्कृत कर उनका उत्साहवर्धन किया। प्रतियोगिता को सुनियोजित तरीके से संपन्न कराने के लिए ब्लॉक पीटीआई व समस्त समर्पित खेल अनुदेशकों का कार्य सराहनीय रहा। इस मौके पर एआरपी स्वतंत्र कुमार, अभय प्रताप सिंह, अनिल कुमार तिवारी, विजय कुमार गुप्ता, बंसराज मौर्य, देवेंद्र कुमार मिश्र, राजीव रतन यादव, अनिल कुमार, पंकज उपाध्याय, आशीष उपाध्याय, रुकमिणी मौर्या, अर्चना वर्मा, रूपी जायसवाल, राकेश दुबे, प्रणव तिवारी, मिथिलेश पांडेय, अरविंद यादव, प्यारेलाल, शशि यादव, राजेंद्र प्रसाद मौजूद रहे।


