spot_img

THANE : ठाणे शहर में सड़क किनारे कूड़ा-करकट और पेड़-पौधे के जलने की घटनाएं

लक्ष्मी पूजन के दिन आग लगने की 11 घटना सामने आई

ठाणे : ठाणे शहर में लक्ष्मी पूजन और नरक चतुर्दशी के दिन आग लगने की 11 घटना सामने आई है। हालांकि इन घटनाओं में कोई जनहानि नहीं हुई, लेकिन इस तरह की घटनाओं से नागरिकों की सुरक्षा को लेकर आशंका बनी है, आतिशबाजी के चलते जमकर वायु और ध्वनि प्रदूषण हुआ। घरों में, सड़क किनारे कूड़ा-करकट और पेड़-पौधे के जलने की घटनाएं हुई। मनपा आपदा प्रबंधन तथा फायर ब्रिगेड कर्मियों ने घटनास्थल पर पहुंच स्थानीय लोगों की मदद से आग को काबू किया। आपदा प्रबंधन सेल के अनुसार ईस्टर्न एक्सप्रेस हाईवे पर विवियाना मॉल के पास कचरे के ढेर में आग लगी। महात्मा फुले नगर, खोपट, कोपरी चेंदनी कोलीवाड़ा तथा कलवा के पारसिक नगर में पेड़ में आग लगी। कलवा के खारेगांव में इमारत की छठी मंजिल के फ्लैट में कबूतर की जाली में आग लगी। घोड़बंदर रोड स्थित मुल्लाबाग परिसर के निलकंठ ग्रीन इमारत की 20वीं मंजिल के फ़्लैट में वॉशिंग मशीन में आग लगी। पोखरण रोड पर कोर्टयार्ड सोसाइटी के इमारत की 28वीं मंजिल की गैलरी में आग लगी। वहीं शहर के मध्य में रेलवे स्टेशन के पास स्थित बी-केबिन में फिटनेस जिम में आग लगी। प्रभात सिनेमा के करीब दुकान की छत पर, कलवा सायबा हाल के पास पतरे के शेड में आग लगी। इन आगजनी के घटनाओं में किसी भी प्रकार की जनहानि नहीं होने की खबर है।

Islamabad : पाकिस्तान में ‘ब्लास्फेमी बिजनेस’ का विस्तार, फर्जी डिजिटल सबूतों के सहारे दर्ज हो रहे मामले

इस्लामाबाद : (Islamabad) पाकिस्तान में डिजिटल माध्यमों से कथित ईशनिंदा (ब्लास्फेमी) के मामलों में तेजी से बढ़ोतरी हो रही है। मानवाधिकार संगठनों ने इसे...

Explore our articles