spot_img

रोजना एक कविता: आसमान को जमीन पर लाने वाला चाहिए

लोकेश्वरी कश्यप

जो आसमान को जमीन पर लाना चाहे,
हौसला उनका बुलंद होना चाहिए।
तिनके की तरह बिखरे ना जिनके हौसले,
बाज की तरह ऊंची उड़ान होना चाहिए।

गिरे जितनी बार उतनी बार उठ कर फिर चले,
अनवरत लक्ष्य की ओर बढ़ने वाला चाहिए।
सितारे उनको गर्दिश में भी राह दिखाएंगे,
जिगर में काम का जुनून उनके होना चाहिए।

आसमान भी जमीन पर एक रोज उतर आएगा,
बस आसमान को जमीन पर लाने वाला चाहिए।

Ramnagar : उत्तराखंड बोर्ड परीक्षा 2026 का परिणाम घोषित

हाईस्कूल में 92.10 और इंटर में 85.11 फीसदी छात्र सफलरामनगर (नैनीताल) : (Ramnagar) उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद् (Uttarakhand Board of School Education) (UBSE) ने...

Explore our articles