spot_img

ULHASNAGAR : कैपिटल वैल्यू प्रॉपर्टी टैक्स को स्थगिति
मुख्यमंत्री ने दी उल्हासनगर वासियों को राहत

उल्हासनगर : पिछले तीन महीने से कैपिटल वैल्यू प्रॉपर्टी टैक्स आधारित कर लगाकर नागरिक को ज्यादा बिल भेजकर नींद हराम कर दिया था।
विधायक कुमार आयलानी व पूर्व महापौर लीलाबाई आशान के प्रयास से मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने कैपिटल वैल्यू प्रॉपर्टी टैक्स पर स्थगिति देकर
उल्हासनगर वासियों को राहत दिया है।

उल्हासनगर महानगरपालिका क्षेत्र में विगत तीन महीने से मालमत्ता धारकों को वर्ष 2016-17 यानी कि मनपा से पिछले 5 साल का कर वसूल कर मनपा पूंजीगत मूल्य आधारित कर निर्धारण प्रणाली का नोटिस दिया जा रहा था। उक्त नोटिस में नागरिकों से भारी मात्रा में संपत्ति कर वसूला गया। पूंजीगत मूल्य पर आधारित संपत्ति कर लागू किया जाता है, तो नागरिकों के संपत्ति कर में बड़े पैमाने पर वृद्धि होगी। जिन नागरिकों ने पिछले पांच वर्षों से नियमित रूप से संपत्ति कर का भुगतान किया है। उस साल का कर फिर से लगाया जा रहा था, जिससे व्यापारी व निवासी परेशान हो गए थे। कुछ संपत्ति मालिकों के पास मनपा के नो ड्यूज प्रमाण पत्र होने के कारण नागरिकों में नाराजगी व्यक्त किया जा रहा था।

पिछले दो वर्षों में कोविड-19 महामारी के कारण हुए लॉकडाउन में नागरिकों की आर्थिक स्थिति खराब हुई है। अधिकांश नागरिकों की नौकरियां और व्यवसाय भी प्रभावित हुए हैं। यदि पूंजीगत मूल्य पर आधारित संपत्ति कर लागू किया जाता है। तो नागरिकों पर भारी वित्तीय बोझ होगा। परिणामस्वरूप नागरिकों को संपत्ति कर का भुगतान नहीं करने की संभावना है, इससे मनपा की वित्तीय आय भी प्रभावित होगी। इसलिए भाजपा विधायक कुमार आयलानी व पूर्व महापौर लीलाबाई आशान ने मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे, उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस व सांसद श्रीकांत शिंदे से कैपिटल वैल्यू प्रॉपर्टी टैक्स को तत्काल रद्द करने की मांग की थी। ठाणे जिले के अन्य महानगरपालिका ने भी अभी तक पूंजीकृत दर आधारित कर निर्धारण प्रणाली को लागू नहीं किया है। इसलिए उल्हासनगर मनपा क्षेत्र के नागरिकों के साथ एक प्रकार से अन्याय होगा। यह मामला पूर्व नगरसेवक अरुण आशान, नाना बागुल, कलवंत सिंह सोहता,विजय पाटिल द्वारा मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के संज्ञान में लाया गया। उसके बाद उल्हासनगर मनपा से रिपोर्ट मांगी गई। आज नगर विकास विभाग के अपर सचिव अ. शा.मुत्याल ने मनपा आयुक्त अजीज शेख को आदेश जारी कर स्थगित कर दिया गया है। इस आदेश से उल्हासनगर के सबसे बड़े व्यापारी संगठन के उल्हासनगर शॉपकीपर एसोसिएशन के अध्यक्ष दीपक छतलानी ने पूर्व महापौर लीलाबाई आशान व विधायक कुमार आयलानी का स्वागत कर आभार व्यक्त किया है।

उल्हासनगर। पिछले तीन महीने से कैपिटल वैल्यू प्रॉपर्टी टैक्स आधारित कर लगाकर नागरिक को ज्यादा बिल भेजकर नींद ह

Mumbai : पूर्व केंद्रीय मंत्री शरद पवार की तबीयत फिर बिगड़ी, पुणे के अस्पताल में भर्ती

मुंबई : (Mumbai) पूर्व केंद्रीय मंत्री शरद पवार (Former Union Minister Sharad Pawar) की रविवार को फिर से तबीयत बिगड़ गई, जिसके बाद उन्हें...

Explore our articles