spot_img

Prayagraj: अब सुबह नौ बजे से खुलेंगे परिषदीय विद्यालय

Prayagraj

सर्दी की आहट मिलते ही विभाग ने टाइम में किया बदलाव, सुबह नौ से दोपहर तीन बजे तक होगा संचालन

इंडिया ग्राउंड रिपोर्ट डेस्क
प्रयागराज
: (Prayagraj) एक अक्टूबर से परिषदीय विद्यालयों के खुलने और बंद होने का समय बदल दिया गया है। नया शेड्यूल 31 मार्च 2023 तक प्रभावी रहेगा। इस शेड्यूल को ठंड के हिसाब से निर्धारित किया गया है। एक अक्टूबर से जनपद के सभी परिषदीय विद्यालय सुबह नौ बजे से शाम तीन बजे तक खुले रहेंगे। यह टाइमिंग कक्षा एक से आठ तक के सभी परिषदीय विद्यालयों पर प्रभावी होगी।
बीएसए ने बताया कि यह सर्दियों के सीजन की शुरुआत है। मौसम के अनुसार स्कूलों का समय निर्धारित किया जाता है। इसी कड़ी में एक अक्टूबर से 31 मार्च तक विद्यालयों के खुलने और बंद होने के समय में बदलाव किया गया है। एक अक्‍टूबर 2022 से 31 मार्च 2023 तक परिषदीय स्कूल सुबह नौ बजे से शाम तीन बजे तक चलाए जाएंगे।
बताते चलें कि अभी तक विद्यालयों का संचालन सुबह आठ बजे से दो बजे तक किया जा रहा था। इस ड्यूरेशन में शिक्षकों के विद्यालय में रुकने के लिए 2:30 बजे तक का निर्देश था। एक अक्‍टूबर से 31 मार्च तक सुबह नौ बजे से शाम तीन बजे तक स्‍कूल की टाइमिंग का निर्धारण होने से सुबह-सुबह स्कूल के लिए भागने वाले शिक्षकों को भी काफी राहत होगी, जो विद्यालयों में काफी दूर-दराज के क्षेत्रों से आते हैं।

Madrid Open 2026 : अलेक्जेंडर ज्वेरेव ने अलेक्जेंडर ब्लॉक्स को हराकर फाइनल में बनाई जगह

मैड्रिड : (Madrid) मैड्रिड ओपन (Madrid Open) में विश्व नंबर-3 अलेक्जेंडर ज्वेरेव ने शुक्रवार रात शानदार प्रदर्शन करते हुए बेल्जियम के उभरते खिलाड़ी अलेक्जेंडर...

Explore our articles