spot_img

रोजना एक कविता: वे राहें ही इंसान की असल मंजिल होती हैं

आदित्यराज

जिन राहों पर दुश्मनों की निगाह होती है,
वो राहें ही हमारे लिए सर्वोपरि होती हैं !
मुश्किलों के राह मे चलने के कारण,
वे राहें ही इंसान की असल मंजिल होती हैं!!

लोगों को कुछ पाने की तड़प होती है,
पर उनकी ये ख्वाब पूरी नहीं होती है!
चूंकि उनके जीवन में आलस्य होती हैं,
वे राहें ही इंसान की असल मंजिल होती हैं!!

बीते हुए समय कभी नहीं लौटते हैं,
उन राहों में अपने भी खो जाते हैं!
फूलों और कांटों के ऊपर बनी,
वे राहें ही इंसान की असल मंजिल होती हैं!!

काबिलियत से ही लोगों की पहचान होती है,
कर्मों से ही सपने स्वीकार होती हैं!
उन सब कर्मों को आज का अभी करें क्योंकि,
वे राहें ही इंसान की असल मंजिल होती हैं!!

Jaipur : ईशान किशन ने पैट कमिंस की वापसी पर जताई खुशी, बताया शानदार कप्तान

जयपुर : (Jaipur) सनराइजर्स हैदराबाद के विकेटकीपर-बल्लेबाज ईशान किशन (Sunrisers Hyderabad wicketkeeper-batsman Ishan Kishan) ने टीम के नियमित कप्तान पैट कमिंस की वापसी पर...

Explore our articles