spot_img

BENIPUR : जन साहस एमआरसी कार्यक्रम के तहत सामाजिक सुरक्षा योजनाओं की जानकारी

बेनीपुर : जन साहस एमआरसी कार्यक्रम अम्बेडकर नगर द्वारा कटेहरी ब्लॉक के ग्राम पंचायत बेनीपुर में सामुदायिक बैठक का आयोजन कर समाजिक सुरक्षा योजनाओं की जानकारी दी गई, जिसमें कुल 43 प्रवासी मजदूर व उनके परिवार वालों को योजनाओं के बारे मे जागरूक किया गया है।

बैठक का आयोजन ग्राम प्रधान की सहमति पर पंचायत भवन परिसर मे किया गया। इस बैठक मे डॉ जय प्रकाश ने जन साहस का परिचय दिया और संस्था द्वारा जारी मजदूर हेल्पलाइन नंबर 18002000211 व महिलाओं और बच्चों की सहायता के लिए नंबर 180030002852 के प्रयोग और उपयोगिता पर चर्चा किया। उन्होंने बताया की मजदूर वर्ग ही देश का सिरजनहार है और उसे हर प्रकार की सरकारी समाजिक सुरक्षा योजनाओं का लाभ मिलना चाहिए। जन साथी सालिक राम ने प्रतिभागिता करने के लिए सबका आभार व्यक्त किया और प्रधान के सहयोग के लिए जन साहस टीम की तरफ से धन्यवाद दिया।

जन साहस टीम की कम्युनिटी एंगेजेमेंट् विद्या देवी ने बताया की हमारे देश में जन्म लेने के पहले से सरकारी सुरक्षा आरंभ होती है और जीवन प्रयास से चलती रहती है, लेकिन जैसे मोती उसी सीप में बनता है, जिसका मुंह खुला रहता है। उसी प्रकार योजनाओं का लाभ उसे मिलता है, जो जागरूक होते हैं। बैठक में उन्होंने मजदूरों से संबंधित सभी योजनाओं पर विस्तार से चर्चा किया। उन्होंने बताया की योजनाओं का लाभ लेना हमारा अधिकार है और प्रयास करना हमारा कर्तव्य। जन साहस टीम अम्बेडकर नगर आपके प्रयास में सदैव साथ रहेगी।

Explore our articles