spot_img

रोजना एक कविता: दिनचर्या

सुदामा पांडे धूमिल

सुबह जब अंधकार कहीं नहीं होगा,
हम बुझी हुई बत्तियों को
इकट्ठा करेंगे और
आपस में बांट लेंगे.

दुपहर जब कहीं बर्फ नहीं होगी
और न झड़ती हुई पत्तियां
आकाश नीला और स्वच्छ होगा
नगर क्रेन के पट्टे में झूलता हुआ
हम मोड़ पर मिलेंगे और
एक दूसरे से ईर्ष्या करेंगे.

रात जब युद्ध एक गीत पंक्ति की तरह
प्रिय होगा हम वायलिन को
रोते हुए सुनेंगे
अपने टूटे संबंधों पर सोचेंगे
दुःखी होंगे

Election 26 : ममता बनर्जी का भाजपा पर निशाना, अमित शाह पर भी कसा तंज

कोलकाता : (Kolkata) पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 के मद्देनजर दक्षिण दिनाजपुर जिले के हरिरामपुर में आयोजित चुनावी सभा में मुख्यमंत्री ममता बनर्जी (Chief...

Explore our articles