spot_img

Navi Mumbai: सड़क काम के चलते मुंबई गोवा हाईवे पर लगा लंबा जाम

पुरुषोत्तम कनौजिया
नवी मुंबई : नवी मुंबई के कमोठे में शनिवार को पुरुषार्थ पेट्रोल पंप के सामने मुंबई पुणे रोड पर काम के कारण सड़क पर काफी लंबा जाम लग गया था। पुलिस ने बाद में लोगों से आव्हान किया कि जाम से बचने के लिए नागरिक उरन फाटा से पनवेल फलस्पे मार्ग से आगे जाएं। अगले तीन दिनों तक छुट्टी होने के कारण मुंबई और नवी मुंबई से काफी बड़ी संख्या में लोग बाहर के लिए निकलते थे। सुबह – सुबह वाशी टोल नाके पर भी वाहनों की लंबी -लंबी कतारें लग गई थी। बाद में जब गाडियां आगे बढ़ी तो खारघर से पनवेल के बीच काफी लंबा जाम लग गया। जिसके बाद ट्रैफिक पुलिस ने बयान जारी कर बताया कि कमोठे में सड़क का कार्य शुरू होने के कारण वाहनों को आगे जाने के लिए रास्ता कम है। इसलिए वाहन चालकों से निवेदन है कि वो वैकल्पिक रास्ते का उपयोग कर आगे की यात्रा करें। वाहन चालक चाहें तो उरन फाटा के रास्ते से उलवा होते हुए पनवेल मार्ग से आगे की यात्रा कर सकते हैं। शनिवार को मुंबई से आए वाहनों के कारण शहर के कई सीएनजी पंपों पर भी वाहनों की कतारें दिखीं। नवी मुंबई ट्रैफिक पुलिस उपायुक्त पुरूषोत्तम कराड ने बताया कि यह समस्या सिर्फ आज तक के लिए हैं शनिवार शाम तक कार्य पूरा कर लिया जाएगा। उसके बाद यातायात को सुचारू कर दिया जाएगा।

Mumbai : वर्ली रैली विवाद मामले में पुलिस का स्पष्टीकरण

मुंबई : (Mumbai) भाजपा की रैली के दौरान मंत्री गिरीश महाजन से (Minister Girish Mahajan) भिड़ने वाली महिला को लेकर फैली खबरों पर पुलिस...

Explore our articles