spot_img

MUMBAI : वेलंकन्नी से पनवेल और पनवेल से मंगलुरु के लिए दो एक तरफा विशेष ट्रेनें

मुंबई : यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को कम करने के लिए रेलवे वेलंकन्नी से पनवेल और पनवेल से मंगलुरु सेंट्रल के लिए दो एक तरफा विशेष ट्रेनें चलाएगा। सेवाओं का विवरण इस प्रकार है। 06032 विशेष 08.9.2022 को वेलंकन्नी से रात 11.00 बजे प्रस्थान करेगी और तीसरे दिन सुबह 10.00 बजे पनवेल पहुंचेगी।
यात्रा के दौरान ट्रेन नागापट्टिनम, तिरुवरुर, मयिलादुथुराई, चिदंबरम, विल्लुपुरम, चेन्नई एग्मोर, रेनिगुंटा, रज़मपेटा, कड़पा, येरागुंटला, तदिपत्री, गुंटकल, अदोनी, रायचूर, वाडी, कलबुर्गी, सोलापुर, पुणे और कल्याण स्टेशनों पर ठहरेगी। 06049 विशेष गाड़ी पनवेल से 10.9.2022 को 10.45 बजे प्रस्थान करेगी और अगले दिन 06.00 बजे मंगलुरु सेंट्रल पहुंचेगी।
यात्रा के दौरान ट्रेन रोहा, खेड़, चिपलून, संगमेश्वर रोड, रत्नागिरी, कंकवली, सिंधुदुर्ग, कुडाल, सावंतवाड़ी रोड, थिविम, करमाली, मडगांव, कानाकोना, कारवार, कुमता, मुरुदेश्वर, भटकल, मूकाम्बिका रोड ब्यदूर, कुंडापुरा, उडुपी, मुल्की, सूरतकल, तोकुर और मंगलुरु जंक्शन पर ठहरेगी। विशेष ट्रेन संख्या 06049 के लिए बुकिंग विशेष शुल्क पर 14.8.2022 से सभी कम्प्यूटरीकृत आरक्षण केंद्रों और वेबसाइट www.irctc.co.in पर आरंभ होगा।

Mumbai : वर्ली रैली विवाद मामले में पुलिस का स्पष्टीकरण

मुंबई : (Mumbai) भाजपा की रैली के दौरान मंत्री गिरीश महाजन से (Minister Girish Mahajan) भिड़ने वाली महिला को लेकर फैली खबरों पर पुलिस...

Explore our articles