spot_img

Thane: शहर में होगी हर शाम दिवाली

ठाणे : ठाणे शहर महाराष्ट्र का पहला ऐसा शहर बनने जा रहा है जहां शाम होते ही दिवाली का नजारा देखने को मिलेगा। इसके लिए ठाणे महानगरपालिका आयुक्त डॉ विपिन शर्मा ने सारी तैयारियां पूरी कर ली है। महाराष्ट्र का ठाणे ऐसा पहला शहर होगा ,जहां की तमाम सरकारी इमारतें, उडानपुलों, प्रभाग समिति इमारतों, जिलाधिकारी कार्यालय पर बिजली की सजावट की जाएगी। जैसे ही शाम होगी रंग बिरंगी बिजली सजावट शहर के हर नागरिकों को अपनी ओर आकर्षित करेगा। इसके लिए एक सौ करोड़ की योजना ठाणे मनपा प्रशासन ने तैयार की है।
सौंदर्यीकरण के इस नए अंदाज की रूपरेखा को अंतिम रूप देने के लिए मनपा प्रशासन की ओर से प्रारूप भी तैयार कर लिया गया है। ठाणे शहर की तमाम सरकारी इमारतों का नजारा शाम होते ही आकर्षक बन जाएगा। खासकर शहर के जगमगाते उड़ानपुलों से होकर जब लोग आएंगे जाएंगे तो उन्हें एक सुसज्जित शहर का भी दर्शन हो पाएगा। ठाणे शहर के और बाहर से आने वाले नागरिकों को शाम ढलने के बाद उन्हें एहसास होगा कि शायद शहर में दिवाली मनाया जा रहा है। अपनी तरह का यह अनूठा प्रयोग ठाणे मनपा आयुक्त डॉ विपिन शर्मा की निजी संकल्पना है।
वैसे ठाणे शहर में स्वच्छता और सौंदर्यीकरण का अभियान चल ही रहा है। यह अभियान पूर्व ठाणे मनपा आयुक्त संजीव जायसवाल के समय में शुरू किया गया था। लेकिन अब उसे नया रूप देने में वर्तमान मनपा आयुक्त डॉ शर्मा लगे हुए हैं। बताया गया है कि मुंबई से ठाणे और ठाणे से मुंबई जाने के लिए आनंदनगर चेकनाका प्रवेश द्वार माना जाता है । इसको ध्यान में रखते हुए आनंद नगर चेकनाके पर 25 से 30 मीटर ऊंचा प्रकाश स्तंभ भी तैयार किया जाएगा । इतना ही नहीं ठाणे शहर के अन्य 28 चौक-चौराहों का भी चयन किया गया है । यहां पर भी दो प्रकाश स्तंभ साकार किए जाएंगे । प्रकाश स्तंभ की देखभाल पांच वर्षों तक ठेकेदार करेंगे । इस तरह ठाणे शहर में स्थित तमाम सरकारी इमारतों के साथ ही चौराहों पर भी जगमग प्रकाश व्यवस्था उपलब्ध कराए जाने के बाद ठाणे शहर की सुंदरता में चार चांद लगेगा। यहां आने वाले हर नागरिकों को शाम ढलते ही एहसास होगा कि वे एक ऐसे शहर में आ गए हैं , जहां शायद आज दिवाली मनाई जा रही है

New Delhi : फिल्म मेकर्स ‘घूसखोर पंडत’ का नाम बदलने को तैयार, हाई कोर्ट को दी जानकारी

नई दिल्ली : (New Delhi) नेटफ्लिक्स ने मंगलवार को दिल्ली उच्च न्यायालय (Delhi High Court) बताया कि निर्माता फिल्म 'घूसखोर पंडत' (Ghuskhor...

Explore our articles