spot_img
Home latest New Delhi: सोने 20 रुपये चढ़ा, चांदी 35 रुपये मजबूत

New Delhi: सोने 20 रुपये चढ़ा, चांदी 35 रुपये मजबूत

0
326

नयी दिल्ली: (New Delhi) राष्ट्रीय राजधानी में बुधवार को सोना(Gold) 20 रुपये की तेजी के साथ 50,202 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। एचडीएफसी सिक्योरिटीज ने यह जानकारी दी। पिछले कारोबारी सत्र में पीली धातु का भाव 50,182 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। चांदी(Silver) की कीमत भी 35 रुपये की मजबूती के साथ 55,467 रुपये प्रति किलोग्राम हो गई। पिछले कारोबारी सत्र में चांदी 55,432 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुई थी।

एचडीएफसी सिक्योरिटीज के वरिष्ठ विश्लेषक (Commodities) तपन पटेल ने कहा,‘‘दिल्ली में 24 कैरेट सोने के हाजिर भाव में 20 रुपये प्रति 10 ग्राम की तेजी रही।’’ अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना गिरावट के साथ 1,708 डॉलर प्रति औंस पर था। वहीं चांदी 18.80 डॉलर प्रति औंस पर स्थिर रही।