spot_img

रोजाना एक कविता : आज पढ़ें अमित बृज की कविता मोहब्बत के रंग

रोजाना एक कविता : आज पढ़ें अमित बृज की कविता मोहब्बत के रंग
मोहब्बत के रंग

कुछ फूलों के
कुछ कांटों के
कुछ ख्वाइश
कुछ ख्याबों के…
कुछ आंसू के,
कुछ खुशबू के,
कुछ भूली-बिसरी बातों के…
यादों के गुलाल उड़ेंगे, आज तुम्हारे आँगन में
जाने कितने रंग गिरेंगे, आज तुम्हारे आँगन में

न अंगनाई
न भौजाई
लगता नहीं शहर अपना…
न बौराई
न फगुनाई
जबसे छोड़ा है घर अपना…
सब होंगे पर हम ना रहेंगे, आज तुम्हारे आँगन में
जाने कितने रंग गिरेंगे, आज तुम्हारे आँगन में

Patna : नालंदा के शीतला अष्टमी मेले में भगदड़, कम से कम 8 श्रद्धालुओं की मौत

प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री ने की मुआवजे की घोषणापटना : (Patna) बिहार के नालंदा जिले में मघड़ा गांव स्थित माता शीतलाष्टमी मंदिर (Mata Sheetla Ashtami...

Explore our articles