spot_img

world women’s day: पढ़ें गरिमा जैन द्वारा लिखित अपने अंत:पुर से बाहर आती स्त्री की कविता ‘नारी’

world women’s day: पढ़ें गरिमा जैन द्वारा लिखित अपने अंत:पुर से बाहर आती स्त्री की कविता 'नारी'

गरिमा जैन : नारी
भगवान ने दो जीव बनाये
नर भारी
कोमलांगी नारी
रथ के दो पहिये थे
साथ चलते
और रुकते थे
एक – सा
सम्मान था
ये सतयुग था
फिर अचानक
नर को लगा
कि
मैं हूँ भारी
तो क्यों करूँ
सम्मानित नारी
उसे यह वहम भा गया
और अपने ही
भुलावे में वो आ गया
भूल गया कि
दोनों से ही
चलती है सृष्टि
हर धर्म करता है
इस कथ्य की पुष्टि
ये कलयुग है
करुणा, वात्सल्य हैं
नारी के गहने
उसकी सौम्यता के
क्या कहने
हर नारी की
अपनी गरिमा है
उसका गौरव ही
उसकी महिमा है
नारी का सम्मान
हमारी संस्कृति की
पहचान है
संसार को चलाने वाली
मातृशक्ति
महान है
एक छोटा-सा
प्रण करें आज
नारी होने के नाते
अपना फर्ज़ निभायेंगे
और
इस कलयुग को
फिर से
सतयुग बनायेंगे
हम पहचानें
अपनी शक्ति
छू लें वो आकाश
जो जुनून हो
उड़ने का
तो
मिल ही जाती है
पंखों को परवाज़।

Islamabad : बलोचिस्तान के नुश्की शहर को पाकिस्तान के सुरक्षाबलों ने चारों से ओर घेरा, मुस्तांग में फौज पर हमला, कई जवान मारे गए

इस्लामाबाद : (Islamabad) पाकिस्तान के सुरक्षाबलों ने अशांत प्रांत बलोचिस्तान (province of Balochistan) के नुश्की को चारों ओर से घेर लिया है। आसमान पर...

Explore our articles